Asha Hospital
Holi 2026
in

शिमला में सिरमौर की महिला से दुष्कर्म, 2 बच्चों की मां है पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

शिमला में सिरमौर की महिला से दुष्कर्म, 2 बच्चों की मां है पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार
TROWS

शिमला में सिरमौर की महिला से दुष्कर्म, 2 बच्चों की मां है पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

Holi 2026 -2

-शिमला पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Indian Public School

-फेसबुक पर दोस्ती कर दिया घटना को अंजाम

Doon valley school

हिमाचल प्रदेश में एक दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने पीड़िता के साथ इस घिनोनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच जारी है। दुष्कर्म का यह मामला राजधानी शिमला में सामने आया है।

आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जोकि शिमला में कारपेंटर का काम करता है। जबकि पीड़िता सिरमौर जिला से ताल्लुक रखती है, जोकि वर्तमान में शिमला में ही रह रही है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पीड़ित महिला की फेसबुक के जरिये उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 24 वर्षीय मेहताब से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी।

आरोपी ने महिला को बताया कि वह शिमला में कारपेंटर का काम करता है। महिला के अनुसार तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है।

एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

उधर डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।

Written by Newsghat Desk

Accident In Himachal : नदी में गिरी कार, कार में सवार लोग लापता

Accident In Himachal : नदी में गिरी कार, कार में सवार लोग लापता

कोविड आईसोलेशन सेंटर में लाखों के उपकरणों चोरी, आरोपी गिरफ्तार

कोविड आईसोलेशन सेंटर में लाखों के उपकरणों चोरी, आरोपी गिरफ्तार