Asha Hospital
Holi 2026
in ,

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली…

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली…

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली…

नियमों के उल्लंघन पर फूल देकर किया आगाह….

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया।

TROWS

रैली के प्रारम्भ होने से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीना राठौर ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय में जानकारी दी और समाज में सभी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Holi 2026 -2

महाविद्याल परिसर से रैली देवीनगर से विश्वकर्मा चौक से होते हुए पुलिस थाना प्रभारी कार्यालय तक गई तथा वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।

Indian Public School

रैली में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने सड़क पर जो लोग बिना हेलमेंट के बाइक पर सवार थे उन्हें गुलाब का फूल देकर हेलमेंट पहनने की अपील की गई। जिन लोगों ने गाड़ी ड्राइव करते हुए सीट बैल्ट नहीं डाली थी उन्हें भी गुलाब का फूल देकर सीट बैल्ट पहनने की अपील की गई।

Doon valley school

पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक चौहान द्वारा सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया गया जिसमें उन्होंने सड़क पर चलते हुए फ़ोन का इस्तेमाल न करना, हेलमेंट पहन कर बाइक चलाना और सीट बैल्ट पहनकर गाड़ी को ड्राइव करने की अपील की गई।

सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजक डॉ वीना तोमर व सदस्य प्रो पंकज यादव और प्रो रेखा शर्मा ने थाना प्रभारी को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रो कल्याण राणा ने थाना प्रभारी का धन्यवाद किया तथा रैली में उपस्थित लगभग 100 विद्यार्थियों का भी धन्यवाद किया गया। अंत में महाविद्यालय में सभी विद्यार्थियों को जलपान करवाकर रैली का समापन किया गया।

Written by Newsghat Desk

शासन को सद्बुद्धि के लिए अब यज्ञ का आयोजन…

शासन को सद्बुद्धि के लिए अब यज्ञ का आयोजन…

जिला स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा में युवाओं ने दिखाया दम, विजेता लेंगे राज्य स्तर पर हिस्सा

जिला स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा में युवाओं ने दिखाया दम, विजेता लेंगे राज्य स्तर पर हिस्सा