Asha Hospital
Holi 2026
in

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार…

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार…

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार…

TROWS

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। चम्बा जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत मामला सामने आया था।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे में भर्ती करने के नाम पर कुछ शातिरों ने क्षेत्र के 3 युवकों से 8-8 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली थी। इसके बाद लंबे समय तक झांसा देने के बाद जब ये युवक इन शातिरों को फोन करते थे तो उनके फोन भी स्विच ऑफ आने लगे।

Indian Public School

इसको लेकर पीड़ित युवकों ने खुद से ठगी होने की भनक लगने के बाद पुलिस चौकी बकलोह में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

Doon valley school

इसके चलते कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इसके तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस टीम ने गुरदासपुर में दबिश दी तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुवाड़ी लाया गया है।

आरोपी को पंजाब के जिला गुरदासपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में इस बात का खुलासा हो पाएगा कि शातिरों ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है तथा इस मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Written by Newsghat Desk

स्टोन क्रेशर पर हादसे में मृत के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाए

स्टोन क्रेशर पर हादसे में मृत के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाए

हिमाचल में यहां मिला गला सड़ा शव, पुलिस फॉरेंसिक टीम ने मौके पर खंगाले सुराग…

हिमाचल में यहां मिला गला सड़ा शव, पुलिस फॉरेंसिक टीम ने मौके पर खंगाले सुराग…