in

स्टोन क्रेशर पर हादसे में मृत के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाए

स्टोन क्रेशर पर हादसे में मृत के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाए

स्टोन क्रेशर पर हादसे में मृत के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाए

स्टोन क्रेशर पर मजदूरों के लिए नहीं है कोई सुरक्षा इंतजाम, सीएम को भेजा ज्ञापन….

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्टोन क्रेशर पर काम करते हुए हादसे में मौत हुई मजदूर के परिजनों को 25 लाख रूपए मुवावजे की मांग को लेकर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्टोन क्रेशर पर काम करते समय झारखंड के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी।

पांवटा साहिब के मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया की पांवटा साहिब क्षेत्र में दर्जनों स्टोन क्रेशर चल रहे हैं तथा क्रेशरो पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

Doon valley school

जिस कारण आये दिन हादसों में मजदुरों की जान जाती रहती है। उन्होंने बताया की पीछले दिनों रामपुरघाट मे एक स्टोन क्रेशर पर काम करते समय एक मजदूर कन्वेयर बैलट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्रदीप चौहान ने बताया की अगर कन्वेयर बैलट में जाली लगी होती तो यह हादसा नहीं होता। किसी भी क्रेशर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

JPERC 2025

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतक मजदूर के परिजनों को 25 लाख रुपए व एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

हादसा : ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, घर से निकला था पशु चराने…

हादसा : ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, घर से निकला था पशु चराने…

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार…

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह का शातिर गिरफ्तार…