Asha Hospital
Holi 2026
in

सरकार की नई गाइडलाइन, हवा में 10 मी आगे तक फैल सकता है कोरोना वायरस..

सरकार की नई गाइडलाइन, हवा में 10 मी आगे तक फैल सकता है कोरोना वायरस..
TROWS

एक संक्रमित व्यक्ति में लक्षण दिखने में दो सप्ताह तक का समय लग सकता…..

Holi 2026 -2

बंद और गैर-हवादार इनडोर जगहों पर वायरस के फैलाव के जोखिम अधिक

Indian Public School

न्यूज़ घाट/एजेंसी

Doon valley school

कोरोना वायरस हवा से भी फैल सकता है। अब सरकार ने भी पूरी तरह से यह मान लिया है। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के मुताबिक, एयरोसोल और ड्रॉपलेट्स कोरोना वायरस के फैलने के प्रमुख कारण हैं।

कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के ड्रॉपलेट्स हवा में दो मीटर तक जा सकते हैं, जबकि एयरोसोल उन ड्रॉपलेट्स को 10 मीटर तक आगे बढ़ा सकता है और संक्रमण का खतरा पैदा कर सकता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यहां तक कि एक संक्रमित व्यक्ति जिसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, वह ‘वायरल लोड’ बनाने लायक पर्याप्त ड्रॉपलेट्स छोड़ सकता है जो कई अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसका मतलब साफ है कि अब कोरोना से बचने के लिए 10 मीटर की दूरी भी काफी नहीं है।

अब 18 से 44 के लोग टीके के लिए फिक्स समय पर ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन…

कोविड़ टीकाकरण : ऐसे करें कोविन पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की बुकिंग…..

हिमाचल में ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारी शुरू….

वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति के सांस छोड़ने, बोलने, गाने, हंसने, खांसने और छींकने से लार और नाक से निकलने वाले स्राव में वायरस निकलता है, जो दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है।

इसलिए संक्रमण के इस चेन को तोड़ने के लिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना बहुत ही जरूरी है। मास्क पहनें, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाएं और हाथ धोते रहें।

जॉब अलर्ट : हिमाचल में भरे जाएंगे  प्रशासनिक, पुलिस सेवा सहित कई पद…

जल्दी करें, अब SBI में क्लेरिकल के 5253 पदों के लिए 20 तक करें आवेदन…

विशेषज्ञों के मुताबिक, एक संक्रमित व्यक्ति में लक्षण दिखने में दो सप्ताह तक का समय लग सकता है, इस दौरान वे दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में लक्षण नहीं भी दिखते हैं, फिर भी वे वायरस फैला सकते हैं।

सरकारी की नई गाइडलाइन के मुताबिक, बंद और गैर-हवादार इनडोर जगहों में ड्रॉपलेट्स और एयरोसोल कोरोना वायरस के फैलाव के जोखिम को बहुत बढ़ा देते हैं।

हालांकि विशेषज्ञ हमेशा से ये कहते आए हैं कि वेंटिलेशन वाले जगहों पर और आउटडोर जगहों पर संक्रमण के फैलने का खतरा कम रहता है।

पांवटा साहिब : बुधवार को तीन  कोरोना संकर्मितों ने दम तोड़ा…

नाबालिग के अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार, 24 घंटे में मिली सफलता…

देवर ने कांच की बोतल सिर में मार कर भाभी को किया लहुलूहान…

गाइडलाइन में उन सतहों की लगातार और नियमित रूप से सफाई करने को कहा गया है, जिनके संपर्क में लोग ज्यादा रहते हैं। इसमें दरवाजे का हैंडल, लाइट स्विच, टेबल, कुर्सी आदि शामिल हैं।

इन्हें ब्लीच और फिनाइल आदि से साफ करने की सलाह दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक, ग्लास, प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील पर वायरस लंबे समय तक जिंदा रहता है। इसलिए इन चीजों की नियमित रूप से सफाई जरूरी है।

पांवटा साहिब की 78 में से 69 पंचायतों में फैला कोरोना संक्रमण….

13 साल की नाबालिग को बहला फुसला कर ले गया युवक !

Written by newsghat

कोवीड टीकाकरण : कैसे करें कोविन पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की बुकिंग…..

कोवीड टीकाकरण : कैसे करें कोविन पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की बुकिंग…..

सिरमौर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में कितना सुधार….

सिरमौर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में कितना सुधार….