Asha Hospital
Holi 2026
in

साहिब में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौत…

साहिब में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौत…

 साहिब में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौत…

चार पहिया वाहन के झूलते रस्से में उलझा बुजुर्ग का पांव, वाहन चालक फरार

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे के दौरान एक चार पहिया वाहन के झूलते रस्ते में पैदल राहगीर का पांव उलझ गया। जिससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ा।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बरोटीवाला पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 13/12/21 को शाम को ये अपनी दुकान रामपुर घाट से बरोटी वाला अपने घर की तरफ जा रहा था तो जब ये बरोटीवाला मे सुशील कुमार की दुकान के पास पहुंचा तो इसके आगे -2 बरोटीवाला के रहने वाले जीवन सिंह भी अपने घर की तरफ जा रहे थे।

Indian Public School

इसी दौरान नवादा की तरफ से एक छोटा हाथी बडी तेज रफ्तारी से आया और इस छोटे हाथी के पिछे सडक पर करीब 15 मीटर रस्सा लटका था। यह रस्सा जीवन सिंह के पांव मे फंस गया जिस कारण सडक के बाई तरफ चल रहे जीवन सिंह ओंहदे मुंह सडक पर गिर गये।

Doon valley school

जिसके बाद छोटे हाथी का चालक अपने छोटे हाथी को लेकर मौका से फरार हो गया। इतने मे ये व दुकानदार सुशील कुमार व वही साथ मे रह रहे किरायेदार सनोंतर तुरन्त मौका पर पहुंचे तो देखा कि जीवन सिंह ओंहदे मुंह सडक पर बाई तरफ पडा था जिसे इन तीनो ने सडक से उठाया तथा वहीं सडक के साईड मे ले गये।

जीवन सिंह के मुंह व नाक आदि पर चोटे आई थी। जिसके बाद मौका पर अन्य लोग भी इक्कठा हो गये तथा स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलैस सेवा को फोन करके मौका पर बुलाया तथा जीवन सिंह को ईलाज हेतु पांवटा साहिब ले गये।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अस्पताल मे डाक्टर ने जीवन सिंह को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Written by Newsghat Desk

पहले दलित के घर में घुस कर की तोड़फोड़, फिर किया बेइज्जत, 9 गिरफ्तार

पहले दलित के घर में घुस कर की तोड़फोड़, फिर किया बेइज्जत, 9 गिरफ्तार

कोहरे ने बढ़ाई कंपकंपी, 16 और 17 दिसंबर को बारिश बर्फबारी के आसार

कोहरे ने बढ़ाई कंपकंपी, 16 और 17 दिसंबर को बारिश बर्फबारी के आसार