Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 28 वर्षीय चालक की मौत, 2 जख्मी

सिरमौर: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 28 वर्षीय चालक की मौत, 2 जख्मी

सिरमौर: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 28 वर्षीय चालक की मौत, 2 जख्मी

TROWS

Holi 2026 -2

जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के सराहां बागथन मार्ग सड़क पर सोमवार रात एक बोलेरो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो जख्मी हुए है।

Indian Public School

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बोलेरो सराहां से बागथन की तरफ जा रही थी, उसी दौरान एक बोलेरो (HP 12 B 9208) ढुंगा घाट के समीप एक मोड़ पर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Doon valley school

हादसे में मृतक की पहचान जोकि गाड़ी चला रहा था कि पहचान चठिया गांव निवासी विरेंद्र सिंह (28) के तौर पर हुई है। जबकि गाड़ी में सवार राजेंद्र सिंह निवासी ददाहु व हरिंद्र सिंह गांव शाड़ियां को चोटे आई है।

हादसे के दौरान जैसे ही गाड़ी के गिरने की आवाजें बनाहां की सेर व ठाकरो गांव के लोगों ने सुनी, वो घटना स्थल पर पहुंचे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस को बुलाकर तीनों को तुरंत सराहा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई तथा घायल राजेंद्र सिंह को सिर पर गहरी चोट ही आए हैं जबकि हरिंदर सिंह को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि दोनों घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सराहा से चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार को राहत के रूप में 20 हजार रुपए दिए गए हैं।

Written by Newsghat Desk

एसडीएम अधिकारियों सहित किया सरकारी भवनों का सामूहिक निरीक्षण, जरूरत के अनुसार होगा जीर्णोद्धार

एसडीएम अधिकारियों सहित किया सरकारी भवनों का सामूहिक निरीक्षण, जरूरत के अनुसार होगा जीर्णोद्धार

दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत, दूसरा घायल

दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत, दूसरा घायल