Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर : तूफान में उड़ा दी आंगनवाड़ी की छत, भारी नुकसान

सिरमौर : तूफान में उड़ा दी आंगनवाड़ी की छत, भारी नुकसान

सिरमौर : तूफान में उड़ा दी आंगनवाड़ी की छत, भारी नुकसान

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी लगातार जारी है वहीं दूसरी और मैदानी इलाकों में बारिश एवं भारी बारिश से फसलों में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक तूफान से ग्राम पंचायत देवना के शेंडी की आंगनबाड़ी भवन के कमरे की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है,जबकि
दूसरी ओर आंगनबाड़ी के रसोई की छत पर लगी चादरें भी पूरी तरह हवा से उड़ गई हैं और छोटा मोटा समान का भी नुकसान हुआ है।

Indian Public School

जिसकी सूचना सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पटवारी को दी,जिसके बाद पटवारी ने मौके पर जाकर घटनास्थल जाकर नुकसान का जायजा लिया।

Doon valley school

बीती रात जहां तेज हवाएं अपना तांडव दिखा रही थी वहीं दूसरी ओर बिजली सारी रात गोल रही कई जगहों पर आंधी तूफान ने अपना रौद्र रूप दिखाया जबकि सेब के बाग वालों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंधी और तूफान इतने भयानक थे कि आंगनबाड़ी की छत तक उड़ गई और खेतों में जा गिरी और रसोई घर की सारी चादर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आंधी तूफान में हुए इस नुकसान की सारी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है जिस पर पटवार वृत्त देवामनाल अनुराधा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर सारे नुकसान का जायजा लिया गया है तथा उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी जाएगी ताकि नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द मिल सके।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में यहां स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, डीसी सिरमौर ने दी ये अहम जानकारी

सिरमौर में यहां स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, डीसी सिरमौर ने दी ये अहम जानकारी

सिरमौर : सिरमौरी ताल के खेत में खुदाई के दौरान मिली भगवान गणेश की मूर्ति

सिरमौर : सिरमौरी ताल के खेत में खुदाई के दौरान मिली भगवान गणेश की मूर्ति