Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में तैयार होंगी 150 महिला उद्यमी, जाने कैसे पूरा होगा लक्ष्य

सिरमौर में तैयार होंगी 150 महिला उद्यमी, जाने कैसे पूरा होगा लक्ष्य

सिरमौर में तैयार होंगी 150 महिला उद्यमी, जाने कैसे पूरा होगा लक्ष्य

सिरमौर में शुरू हुआ महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम

TROWS

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा जिला सिरमौर में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ गत दिवस राजगढ़ विकासखंड के कोट डांगर में किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

Holi 2026 -2

 

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के कौशल उन्नयन और क्षमता निर्माण कर 150 महिला उद्यमी तैयार किए जाएंगे। जबकि पूरे प्रदेश में 1000 महिला उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया है। जिसके अर्न्तगत राजगढ़ विकासखंड 25 महिलाएं पंजीकृत हुई है।

Doon valley school

 

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण लक्ष्य प्राप्त करने की पहल की है। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हमारी अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा दे सकती है। महिलाओं में बाजार के अनुकूल कौशल विकसित करने और उद्यमिता के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देना आवश्यक है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

 

जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के सभी विकास खंडों में महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा जिला की ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्रामीण महिलाओं के बीच उद्यमशीलता मूल्यों, दृष्टिकोण और प्रेरणा को विकसित करना है।

 

जिसके लिए जिला सिरमौर में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कौशल उन्नयन और क्षमता निर्माण कर उन्हें उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश में 14 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता, दादी ने करवाया मामला दर्ज…..

हिमाचल प्रदेश में 14 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता, दादी ने करवाया मामला दर्ज…..

आर्थिक तंगी के चलते बीसीए छात्रा ने लगाया फंदा, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

आर्थिक तंगी के चलते बीसीए छात्रा ने लगाया फंदा, कमरे में पंखे से लटका मिला शव