Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरी! दो युवकों की मौत, रस्सियों के सहारे खाई से बाहर निकाले शव

TROWS

सिरमौर जिला के एनएच-707 बद्रीपुर-गुम्मा पर बड़वास के कालीढांग के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप गहरी खाई में लुढक गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

Holi 2026 -2

सिरमौर में बड़ा हादसा: पिकअप खाई में गिरी! दो युवकों की मौत, रस्सियों के सहारे खाई से बाहर निकाले शव

मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुड्डू नेगी पुत्र अतर सिंह निवासी ऐराना शिलाई के रुप में हुई है जबकि दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बीती रात को पिकअप में सवार होकर निकले थे कि तभी गाड़ी एनएच-707 बद्रीपुर-गुम्मा पर बड़वास के कालीढांग के पास खाई में गिर गई।

Doon valley school

वहीं देर रात को पेश आए इस दर्दनाक हादसे का पता लोगों को रविवार सुबह चला। लोगों ने जब गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा तो पुलिस को भी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान देखा तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद जैसे तैसे कर दोनों युवकों के शवों को रस्सियों के सहारे गहरी खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उधर, डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जिनमें से एक ही पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के क्या कारण रहे होंगे यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: घर में नशे का काला कारोबार कर रही थी महिला! पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी चरस

Paonta Sahib: घर में नशे का काला कारोबार कर रही थी महिला! पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी चरस

HP News: हिमाचल की भावना ने घर में ही तैयार किया मशरूम प्लांट! अब कमा रही लाखों रूपए…

HP News: हिमाचल की भावना ने घर में ही तैयार किया मशरूम प्लांट! अब कमा रही लाखों रूपए…