Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में 24 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, मौत

सिरमौर में 24 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, मौत

सिरमौर में 24 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, मौत

TROWS

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने यह ख़ौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Holi 2026 -2

मृतक की पहचान रोहित पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव चामला रेणुका जी के रूप में हुई है। मृतक युवक कालाअंब में जेएचएस कंपनी में कार्य करता था।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार युवक कालाअंब के भंडारीवाला में किराए का कमरा लेकर रहता था। साथ रहने वाला युवक जब कमरे में पहुंचा, तो उसने रोहित को रस्सी के फंदे से झूलते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Doon valley school

मौके पर कालाअंब पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही जिला की एएसपी बबीता राणा भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कमरे की तलाशी आदि ली गई।

मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। अलबत्ता पुलिस द्वारा युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर पूछे जाने पर मामले की पुष्टि कालाअंब थाना के एसएचओ योगिंद्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि किन कारणों से युवक ने आत्महत्या की है, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Written by Newsghat Desk

SBI खाताधारकों के मजे ही मजे, मिल रहा इतने लाख रुपये का फायदा

SBI खाताधारकों के मजे ही मजे, मिल रहा इतने लाख रुपये का फायदा

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए नही खर्च करना पड़ेगा पैसा….

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए नही खर्च करना पड़ेगा पैसा….