Asha Hospital
Holi 2026
in

सीएम जयराम ठाकुर के करीबी और दिग्गज पत्रकार अश्वनी वर्मा ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान

सीएम जयराम ठाकुर के करीबी और दिग्गज पत्रकार अश्वनी वर्मा ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान

सीएम जयराम ठाकुर के करीबी और दिग्गज पत्रकार अश्वनी वर्मा ने किया चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान

कहा- पांवटा साहिब को बनाएंगे जिला, रेलवे से जोड़ने के लिए चलाएंगे मुहीम, चूना खनन के मिलेगा उद्योग का दर्जा, और…

TROWS

पत्रकार वार्ता में बोले सुखराम चौधरी ऊर्जा विहीन मंत्री, विकास के लिए कभी नही की आवाज बुलंद

Holi 2026 -2

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर के करीबी और दिग्गज पत्रकार अश्वनी वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से चुनावी ताल ठोक दी है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना अंतिम विकल्प मौजूद रहेगा।

Doon valley school

अश्वनी वर्मा आज पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों के जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे पांवटा साहिब के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 3 विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के साथ जुड़े हैं और यह इलाका 3 राज्यों की सीमा के साथ सटा है। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पांवटा साहिब को जिला घोषित किया जाना चाहिए। वे इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब को रेलवे से जोड़े जाने को लेकर लंबे समय से राजनीतिक दल जनता का बेवकूफ बनाते रहे हैं। इसके लिए एक व्यापक मुहिम चलाई जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इसके लिए आंदोलन करेंगे।

पांवटा साहिब में उद्योग और खनन व्यवसाय व्यवसाय को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय से खनन व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिलाने की मांग चली आ रही है। लेकिन सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके लिए आवाज बुलंद की जाएगी और खनन व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

अश्वनी वर्मा ने कहा कि 4 महीने तक पर्यटकों का आवागमन रहता है, यहां यमुना घाट को हर की पौड़ी हरिद्वार क की तर्ज पर विकसित किया जाए तो यहां ना केवल वर्ष भर पर्यटकों का आवागमन रहेगा बल्कि व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक और वर्तमान ऊर्जा मंत्री विधानसभा में कभी भी पांवटा साहिब के विकास के लिए आवाज बुलंद नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री दरअसल ऊर्जा विहीन मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के लिए व्यापक योजना तैयार की जाएगी ताकि वे अपने पेशे के साथ आसानी से अपना कर भरण पोषण कर सकें।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

गौ संरक्षण हेतू सचिन ओबराय के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता रोशन चौधरी, चुनाव से पूर्व प्रदर्शन पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

गौ संरक्षण हेतू सचिन ओबराय के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता रोशन चौधरी, चुनाव से पूर्व प्रदर्शन पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

पोषण सप्ताह के अंतर्गत सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता शिविर आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

पोषण सप्ताह के अंतर्गत सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता शिविर आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया जागरूक