Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब होली मेला: झूलों की नीलामी 54.31 लाख में! पिछले साल से 3 लाख कम

TROWS

होली पर्व से पहले पांवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार झूलों के स्थान की नीलामी 54 लाख 31 हजार 700 रुपये में हुई। बोली ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई।

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब होली मेला: झूलों की नीलामी 54.31 लाख में! पिछले साल से 3 लाख कम

बुधवार को हुई ई-नीलामी में हर्ष एक्यूमेंट के ऑनर महेश कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाई। उन्होंने 54.31 लाख रुपये में झूलों का ठेका अपने नाम किया। पिछले वर्ष यह बोली 58 लाख रुपये तक गई थी।

Indian Public School

इस तरह इस बार झूलों की बोली लगभग तीन लाख रुपये कम रही। हालांकि इतनी बड़ी राशि मिलने से नगर परिषद को अच्छी आय हुई है। परिषद प्रशासन इसे सकारात्मक संकेत मान रहा है।

Doon valley school

मेला मैदान के प्लॉट की बोली भी ऑनलाइन कराई गई। यह प्लॉट रिजवान के नाम रहा। उन्होंने 47 लाख 7 हजार 786 रुपये में प्लॉट खरीदा।

इसके अलावा पार्किंग की नीलामी 2 लाख 27 हजार रुपये में हुई। वहीं लाइट व्यवस्था की बोली 46 हजार रुपये में लगी। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से पूरी की गईं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

नगर परिषद के लिपिक बारू राम शर्मा ने बताया कि झूले, प्लॉट और पार्किंग की नीलामी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेला 4 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित होगा।

मेला नगर परिषद मैदान और पुलिस मैदान में लगेगा। तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विभाग सक्रिय है।

ये रहेंगी झूलों की टिकट दरें

नगर परिषद ने झूलों की टिकट दरें भी तय कर दी हैं। छोटा झूला 40 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। बड़ा झूला, किश्ती, मौत का कुआं और रेंजर 60 रुपये प्रति टिकट होंगे।

अन्य झूलों की दर 30 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। सभी दरें मेले की अवधि तक लागू रहेंगी। इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष सख्ती रहेगी। हर झूले का रोजाना फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। मैकेनिकल इंजीनियर प्रतिदिन जांच करेंगे।

ठेकेदार को प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय में जमा कराना होगा। लोक निर्माण विभाग के जेई फिटनेस कार्य की निगरानी करेंगे।

नगर परिषद का दावा है कि इस बार मेला पहले से ज्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित होगा। अब लोगों को रंगों के इस उत्सव का इंतजार है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Road Accident: पिकअप और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत! चालक ने PGI के जाते रास्ते में तोड़ा दम 

Himachal Road Accident: पिकअप और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत! चालक ने PGI के जाते रास्ते में तोड़ा दम 

दुखद: सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे मजदूर! तभी गिरा मलबा, दबने से एक की गई जान

दुखद: सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे मजदूर! तभी गिरा मलबा, दबने से एक की गई जान