Asha Hospital
Holi 2026
in

सीएम जयराम ठाकुर के सहयोग से वो विकास कार्य हुए जो शिलाई के लोगों से सपने में भी नही सोचे : बलदेव तोमर

सीएम जयराम ठाकुर के सहयोग से वो विकास कार्य हुए जो शिलाई के लोगों से सपने में भी नही सोचे : बलदेव तोमर

सीएम जयराम ठाकुर के सहयोग से वो विकास कार्य हुए जो शिलाई के लोगों से सपने में भी नही सोचे : बलदेव तोमर

TROWS

कोड़गा पंचायत के शिवकांडो गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सतौन में डिग्री कॉलेज, सब तहसील व आईटीआई की सौगात दी है जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को घरद्धार शिक्षा मिलेगी तथा सब तहसील के काम भी नजदीक ही होंगे।

Indian Public School

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में ऐसे कार्य हुए है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि पांशी बेल्ट के लोगों ने जो मांगा हमने वो दिया साथ ही कहा कि कोड़गा पंचायत में परिवहन निगम की बस चलाकर दी साथ ही छोटे छोटे गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जिससे लोगों को बस की सुविधा मिल रही है और महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में भी छूट मिल रही है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि जो आप लोगों ने मांगा वो हमने दिया अब मांगने की बारी हमारी है। उन्होंने कहा कि सबसे पूरानी मांग हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा भी हमने हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि शिलाई हाटी खुमली में कांग्रेस के नेताओं ने बड़ी बड़ी बाते की लेकिन जब हाटी मुद्दे का हल हुआ तो राजनीतिक क्षेत्र में एक घटनाक्रम शुरू किया और अपने हार देखकर अनुसुचित जाति के लोगों को भड़काने का काम किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बलदेव तोमर ने कहा कि पीछले कल सतौन में गृहमंत्री अमित शाह का आभार कार्यक्रम में शामिल हुए थे तथा गृहमंत्री ने कहा कि हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से यहां के लोगों को 25 पीढ़ियों तक लाभ मिलेगा तथा यहां के युवाओं को नौकरियों में लाभ मिलेगा व आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनेंगे और गिरिपार क्षेत्र का उत्थान होगा।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने हमारे बच्चो का भविष्य बनाया है उस पार्टी को शिलाई से जीताकर विधानसभा में भेजकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाना है।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दलीप तोमर, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, कोड़गा पंचायत प्रधान लीला देवी, सतीश चौहान, बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा, प्रताप ठाकुर, जगदीश चौहान, लायक राम शास्त्री, अतर नेगी, रणसिंह चौहान,खजान सिंह नेगी, गुमान वर्मा, नेत्र तोमर, प्रेम चौहान, सुनील कपूर, कमलेश शर्मा, सुनीता तोमर, कमलेश चौहान, गीता तोमर, आशा तोमर, इन्दू आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही डीसी सिरमौर ने जारी किए ये अहम आदेश, अगर नहीं माने तो होगी कारवाई

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही डीसी सिरमौर ने जारी किए ये अहम आदेश, अगर नहीं माने तो होगी कारवाई

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम…

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम…