Asha Hospital
in

सीएम झूठी घोषणाएं कर जनता को कर रहे गुमराह : हर्षवर्धन चौहान

सीएम झूठी घोषणाएं कर जनता को कर रहे गुमराह : हर्षवर्धन चौहान

सीएम झूठी घोषणाएं कर जनता को कर रहे गुमराह : हर्षवर्धन चौहान

 

Shri Ram

हर्षवर्धन चौहान का उपनेता प्रतिपक्ष व संचालन कमेटी का सदस्य बनने के बाद शिलाई पहुंचने पर भव्य स्वागत…..

Indian Public School

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को उपनेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस संचालन कमेटी का सदस्य बनाने के बाद सतौन और कफोटा पंहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Doon valley school

शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पुरी तरह डूब चुकी है महंगाई चरम पर है, अवैध खनन तथा नशा तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। प्रदेश में सड़कों के खस्ताहाल है। लोनिवि के पास सड़कों की मरम्मत के लिए बजट नहीं है। मुख्यमंत्री अगर सड़क मार्ग से सफर करें तो उन्हें सड़कों की हालत का पता चलता। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो हवाई यात्राएं करने में व्यस्त है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कफोटा आए, झूठी घोषणा की झड़ी लगाई और केबिनेट बैठक में एक भी घोषणा पर मोहर नही लगाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 4 साल में कोई काम नहीं किया लेकिन चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की जनता के साथ लोक लुभावने वादे कर जनता को ठगने का काम कर रही है।

उनका कुछ दिनों पूर्व हुआ जिला सिरमौर के शिलाई दौरा बिल्कुल फ्लॉप रहा है। और कांग्रेस द्वारा किए गए कामों का उद्घाटन किया तथा झूठी घोषणाएं कर चले गए।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल लोगों को गुमराह करने तक कि है। कांग्रेस सरकार ने शिलाई क्षेत्र में कॉलेज, SDM कार्यालय, अस्पताल, स्कूल तथा रोजगार दिए, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी लाभ के लिए यहां झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। मगर क्षेत्र की जनता सब जानती है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि रोज कर्मचारियों के तबादले कर प्रताड़ित किया जा रहा है। शिलाई के नेता विकास छोड़कर तबादलो में व्यस्त है। गोद ली गई पंचायतों का बुरा हाल है। नेताओ ने बड़े बड़े वादे किए मगर धरातल पर कुछ नही है।

चौहान ने कहा है कि वर्तमान जयराम सरकार के शासनकाल मे विकास ठप हो गया है। केंद्र से प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक सहायता नही मिल रही है। देश-प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए भाजपा की नीतियां पूरी तरह दोषी हैं।

आज देश आर्थिक मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश मे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं और भाजपा के नेताओं को कुछ नहीं दिख रहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा की नीति और नीयत को समझ गए है। प्रदेश में होने वाले चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा अब प्रदेश के लोगों को अधिक समय तक गुमराह नहीं कर सकती। इनकी विदाई तय है।

इस मौके पर शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमर कपूर, जिला महासचिव रघुबीर कपूर, जिला सचिव महेश कहोली, पूर्व कफोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मामराज ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रवेश चौहान, गुरुदत्त चौहान, अत्तर राणा, सचिव सुमेर ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कला, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर, जिला NSUI अध्यक्ष विपुल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत पुंडीर, रति राम पूर्व प्रधान बोकला, ओबीसी अध्यक्ष रमेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, जगत सिंह प्रधान नैनिधार, तपेन्द्र चौहान, गुलाब भंडारी, रामलाल चौहान, गुमान चौहान, मोहन चौहान, बीर सिंह चौहान, गीता राम भंडारी, स्वरूप राणा व बाबूराम चौहान
सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

दिल्ली से वापिस लौटने पर हाटी प्रतिनिधी मंडल का मस्तभोज क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत…

दिल्ली से वापिस लौटने पर हाटी प्रतिनिधी मंडल का मस्तभोज क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत…

पांवटा साहिब में पशु क्रूरता मामले मे तीन गिरफ्तार, गौकशी की अफवाह से भड़के हिंदू मुस्लिम संगठन

पांवटा साहिब में पशु क्रूरता मामले मे तीन गिरफ्तार, गौकशी की अफवाह से भड़के हिंदू मुस्लिम संगठन