Asha Hospital
Holi 2026
in

सुखराम चौधरी के गढ़ में गरजे रोशन चौधरी, कहा विकास के नाम पर ऊर्जा मंत्री ने किया भेदभाव..

सुखराम चौधरी के गढ़ में गरजे रोशन चौधरी, कहा विकास के नाम पर ऊर्जा मंत्री ने किया भेदभाव..

सुखराम चौधरी के गढ़ में गरजे रोशन चौधरी, कहा विकास के नाम पर ऊर्जा मंत्री ने किया भेदभाव..

ठेकेदारों के पास दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर पांवटा साहिब के युवा : अशोक चौधरी

TROWS

पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता बोले, पांवटा साहिब पावर कटों की राजधानी 

Holi 2026 -2

भाजपा के मजबूत गढ़ बायांकुंआ में रोशनलाल चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। खुले मैदान में भारी बरसात के बावजूद खासी सियासी गर्मी देखने को मिली।

Indian Public School

 

Doon valley school

इस मौके पर रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा हाईकमान के आश्वासन के बाद अपने कदम पीछे खींच लिए थे। लेकिन चुनावों के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का रवैया बदल गया, और वे बिना भेदभाव सम्मान विकास वायदे से पीछे हट गए।

 

JPERC 2025
Holi 2026 -3

चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब की जनता सुखराम चौधरी के भेदभाव और पक्षपात पूर्ण रवैए को भांप चुकी है। यही कारण है कि उन्होंने लोगों के आग्रह पर सेवा के लिए खुद को पेश किया है। उन्होंने कहा की वे भाजपा हाईकमान से टिकट की मांग करेंगे, और उन्हें उनका वायदा याद करवाएंगे। लेकिन अगर उनके साथ वायदा खिलाफी होती है तो वे कार्यकर्ताओं के आदेश पर चुनावी मैदान में होंगे।

 

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान अशोक चौधरी ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ खुल कर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां बेरोजगार युवा ठेकेदारों के पास दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि हैंडपंप ट्यूवेल लगाने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

 

वहीं पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता ने कहा कि पांवटा साहिब तो पावर कट की राजधानी बन चुकी है। विद्युत के क्षेत्र में विकास के नाम पर चुनिंदा लोगों लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ऐसे लोगों को तव्वजो दी जा रही है पार्टी के लिए कभी विशेष योगदान नहीं दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी है यही कारण है कि इस बार पांवटा साहिब में नेतृत्व परिवर्तन की बयार है।

इस मौके पर प्रेम नंबरदार, नरेश चौधरी, अनिल चौधरी, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता, पूर्व प्रधान अशोक चौधरी, दिनेश, रामपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Written by newsghat

प्रवासी महिला मजदूर ने लगाया फंदा, प्रदेश में रोज़ी रोटी की तलाश में आया था परिवार

प्रवासी महिला मजदूर ने लगाया फंदा, प्रदेश में रोज़ी रोटी की तलाश में आया था परिवार

पांवटा साहिब में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कोटड़ी ब्यास में पांच परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

पांवटा साहिब में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कोटड़ी ब्यास में पांच परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल