Paonta Cong
in

पांवटा साहिब में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कोटड़ी ब्यास में पांच परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

पांवटा साहिब में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कोटड़ी ब्यास में पांच परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

JPERC
JPERC

ब्लॉक कांग्रेस पांवटा साहिब के द्वारा जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में कोटडी ब्यास में चलाया गया। वही विशेष रूप से पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Admission notice

कोटडी ब्यास पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक किरनेश जंग ने सबसे पहले स्वागत के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की जो लोग भाजपा को छोड़ कर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए उनका स्वागत है। उनके मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा आज ऊर्जा मंत्री सिर्फ कुछ चहेतों के ही कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि बहुत लोग भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आने के लिए तत्पर हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। पांवटा साहिब में सिर्फ चाहतों का विकास हुआ है और हैंडपंप मंत्री सत्ता का सुख भोगते हुए अपने चहेतों के हैंडपंप लगाने में डटे हुए हैं।

इस दौरान 5 परिवार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। इनमें माडा राम मास्टर, राजन चौधरी, तपेंद्र कुमार, यशपाल, अविनाश, सुनील कुमार, आदि शामिल थे।

उनके साथ भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, भवानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, पूर्व प्रधान बाम, पूर्व बीडीसी पत्तियों गुरदीप सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जीवन सिंह फिरोज रविंदर, बॉबी ,जसवंत ,मुकेश, आशु, दिलीप सिंह, करण, ऋषि, हेम सिंह, नरेश कुमार, सुनील, सरोज देवी, चरणों देवी, जसवंती, रमेश कुमार, जय किशन, तपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Written by newsghat

सुखराम चौधरी के गढ़ में गरजे रोशन चौधरी, कहा विकास के नाम पर ऊर्जा मंत्री ने किया भेदभाव..

गरीब पर महंगाई की मार, दुग्ध उत्पादों आटे दाल के साथ ब्लेड चम्मच भी महंगे, बढ़ी दरें आज से लागू