Asha Hospital
in

सुरेश कश्यप का आरोप पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किया पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़

सुरेश कश्यप का आरोप पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किया पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़

सुरेश कश्यप का आरोप पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किया पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़

PM मोदी सुरक्षा में चूक मामले में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने घेरी पंजाब सरकार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत जिला मुख्यालय नाहन में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया गया, तो वही कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से पीएम मोदी के साथ होने की बात कही।

Shri Ram

हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया, तो वही प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में की गई चूक के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की।

Indian Public School

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोकि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा में सेंध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक और जहां पंजाब की कांग्रेस सरकार ने रैली में जाने से लोगों को रोका, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया गया।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कांग्रेस पार्टी को यह सद्बुद्धि मिल सके कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण को पंजाब सरकार की एक सोची समझी साजिश करार दिया।

JPERC 2025

बता दें कि हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी का मामला देश भर में गरमाया हुआ है, जिसका भाजपा लगातार विरोध कर रही है।

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों के लिए वेब मीडिया पॉलिसी बनाये सरकार

हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों के लिए वेब मीडिया पॉलिसी बनाये सरकार

अब अपनी घड़ी से जान सकेंगे सेहत, एक साथ होंगे कई कार्य…

अब अपनी घड़ी से जान सकेंगे सेहत, एक साथ होंगे कई कार्य…