Asha Hospital
Holi 2026
in

सोने की चेन देखकर भी कांस्टेबल बीना का नहीं ढगमगाया ईमान, पुलिस को मालिक की तलाश

चौगान के समीप यातायात बूथ से पहचान बताकर मालिक ले जा सकता है चेन

TROWS

सिरमौर जिला पुलिस विभाग में तैनात एक महिला कांस्टेबल का सोने की चेन देखकर भी ईमान नहीं ढगमाया और उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस चेन को अपने उच्चाधिकारी को सौंप दिया। अब पुलिस विभाग को इस चेन के सही मालिक की तलाश है, जोकि सही जानकारी देकर प्राप्त कर सकता है।

Holi 2026 -2

बता दें कि तकरीकन 4-5 दिन पहले फेस्टीवल सीजन के दौरान महिला पुलिस कांस्टेबल बीना को नाहन के चौगान मैदान में कीमती सोने की चेन पड़ी मिली थी। कांस्टेबल बीना ने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस चेन को यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा को सौंप दिया। इसके बाद से ही पुलिस उक्त सोने की चेन के मालिक की तलाश कर रही है।

Indian Public School

नाहन के यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि पुलिस विभाग की कांस्टेबल बीना को सोने की चेन चौगान मैदान में पड़ी मिली। कांस्टेबल बीना की ईमानदारी की सराहना करते हुए रामलाल चोपड़ा ने आहवान किया कि जिस भी व्यक्ति की यह चेन है, वह इसकी सही जानकारी व वजन इत्यादि बताकर चौगान मैदान के साथ यातायात बूथ से इसे प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।

Doon valley school

दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल बीना की इस ईमानदारी की हर कोई सराहना कर रहा है। यहां तक पुलिस अधिकारियों ने भी बीना की इस ईमानदारी की प्रशंसा की है।

Written by

बजाज पल्सर का डबल धमाल, मार्केट में आ रहा है नया वर्जन….

बजाज पल्सर का डबल धमाल, मार्केट में आ रहा है नया वर्जन….

फेसबुक देने जा रहा है कमाई के कई साधन…

फेसबुक देने जा रहा है कमाई के कई साधन…