Asha Hospital
Holi 2026
in ,

हिमाचल के 133 केंद्रों पर एचएएस की परीक्षा आयोजित, हजारों अभ्यार्थियों ने आजमाया भाग्य

हिमाचल के 133 केंद्रों पर एचएएस की परीक्षा आयोजित, हजारों अभ्यार्थियों ने आजमाया भाग्य
TROWS

हिमाचल के 133 केंद्रों पर एचएएस की परीक्षा आयोजित, हजारों अभ्यार्थियों ने आजमाया भाग्य

Holi 2026 -2

प्रदेश के 10 जिलों में हुआ परीक्षा का आयोजन, आज 2 सत्रों में हुई परीक्षा

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को पूरे प्रदेश भर में आयोजित की गई। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में हजारों अभ्यार्थियों ने अपना भाग्य अजमाया। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हिमाचल के अभ्यर्थियों पर यह शर्त लागू नहीं होंगी।

Doon valley school

प्रदेश के 133 केंद्रों में सुबह और शाम के सत्र में यह एचएएस की परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासनिक सेवा के 18 पदों के लिए 30625 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की गई।

परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स और मोबाइल फोन ले जाने पर मनाही थी। यह आदेश अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले सभी स्टाफ पर लागू किए गए थे। परीक्षा किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 10 जिलों में आयोजित की गई। शिमला में 32, सोलन में 14, कांगड़ा-धर्मशाला-पालमपुर में 30, मंडी-सुंदरनगर में 12, कुल्लू में 5, चंबा में 6, ऊना में 9, बिलासपुर में 6, हमीरपुर में 10 और नाहन में 9 केंद्र बनाए गए थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के 2 पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाने हैं।

Written by

तरुण गुरंग होंगे गोरखा एसोसिएशन के प्रधान, ज्योति शाही महासचिव

तरुण गुरंग होंगे गोरखा एसोसिएशन के प्रधान, ज्योति शाही महासचिव

करोड़ों रुपए की बिजली चोरी पर बड़ा खुलासा

करोड़ों रुपए की बिजली चोरी पर बड़ा खुलासा