Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध हटा, डॉक्टरों के 500 पद भरेगी सरकार

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध हटा, डॉक्टरों के 500 पद भरेगी सरकार

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध हटा, डॉक्टरों के 500 पद भरेगी सरकार

TROWS

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में वॉक इन इंटरव्यू से डॉक्टरों के लगभग 200 पद और लगभग 300 पद कमीशन के माध्यम से भरने को मंजूरी दे दी है।कैबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी है।

Holi 2026 -2

प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में चल रही है। इसमें कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। यह उन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है जो लंबे समय से तबादले का इंताजर कर रहे हैं।

Indian Public School

इसमें मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों चुनावी जनसभाओं में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान अपग्रेड करने के निर्णय लिए जा रहे है।

Doon valley school

बता दें कि MIS योजना के तहत राज्य सरकार के उपक्रम HPMC और हिमफैड बागवानों से निम्न क्वालिटी का सेब खरीदते है। इसके लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों पर खरीद केंद्र खोले जाते है। बाद में इससे HPMC एपल जूस कंसंट्रेंट तैयार करता है लेकिन बागवानों को सरकार अभी बीते साल का भी लगभग 24 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं कर पाई है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बागवानों की बीते साल की पेमेंट का भी जल्द भुगतान करेगी।

कैबिनेट में सेब के अलावा आम व नींबू के समर्थन मूल्य का ऐलान हो सकता है। राज्य सरकार मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत सरकार इन फलों की खरीद करती है। बागवानी विभाग ने इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेज रखा है। बीते सीजन में सेब 9.50 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा गया था। चुनावी वर्ष में डेढ़ से दो रुपए बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रदेश में अगस्त माह में विधानसभा का मानसून सत्र होना है। आज की कैबिनेट में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। संभव है कि इसमें मानसून सत्र की तिथि तय घोषित की जा सकती है। कैबिनेट में कालेज के स्टाफ को UGC स्केल देने को लेकर चर्चा हो सकती है लेकिन बुधवार देर शाम तक इसे लेकर कैबिनेट नोट नहीं बन पाया था। आउट सोर्स कर्मचारियों की पॉलिसी को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा संभावित है।

हिमाचल में बीते 20 दिनों के दौरान कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे के दौरान भी बीते छह महीने में रिकार्ड 358 नए मरीज मिले है। राज्य में अब सक्रिय मरीज 1580 हो गए है। मसलन आज की बैठक में स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर प्रेजेंटेशन देगा। इसमें कुछ बंदिशें लगाने पर चर्चा हो सकती है।

 

Written by newsghat

हिमाचल में वारदात : प्रसाद खाने के बाद 1 नाबालिग को मौत दूसरी गंभीर हालत में PGI रैफर

हिमाचल में वारदात : प्रसाद खाने के बाद 1 नाबालिग को मौत दूसरी गंभीर हालत में PGI रैफर

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में पांवटा साहिब को मिली क्या सौगातें, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जताया सीएम जयराम का आभार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में पांवटा साहिब को मिली क्या सौगातें, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जताया सीएम जयराम का आभार