Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल नंबर की थार ने लुधियाना में मचाया कोहराम, अकाली नेता के बेटे की दर्दनाक मौत….

TROWS

हिमाचल प्रदेश : लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हिमाचल नंबर की थार गाड़ी ने अकाली नेता के 33 वर्षीय बेटे को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Holi 2026 -2

घटना सग्गू चौक और आरती चौक के बीच की है। शिमला नंबर (एचपी 52) की थार एक महिला चला रही थी। फल की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर दुकानदार से उसकी बहस हो गई।

Indian Public School

गुस्से में महिला ने अचानक यू-टर्न लिया। तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार सुखविंदर सिंह उर्फ डिंपल को टक्कर मार दी। वह बाइक समेत गाड़ी के नीचे आ गया।

Doon valley school

महिला ने गाड़ी नहीं रोकी। सुखविंदर को घसीटते हुए थार एक दुकान के शटर से टकराई। सुखविंदर की मौके पर मौत हो गई। वह दो बच्चों का पिता था।

महिला चालक मौके से फरार हो गई। उसने थार गाड़ी वहीं छोड़ दी। स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर मामला दर्ज किया गया। फरार महिला की तलाश शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला सुखविंदर को ऑटो में अस्पताल ले गई थी। लेकिन वहां से भी फरार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

थार को कब्जे में ले लिया गया है। गाड़ी के नंबर से महिला की पहचान की कोशिश जारी है। शहर में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

सुखविंदर एक यूनिवर्सिटी में कैंटीन चलाता था। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश : नंबर की थार ने लुधियाना में मचाया कोहराम, अकाली नेता के बेटे की दर्दनाक मौत….

हिमाचल प्रदेश : नंबर की थार ने लुधियाना में मचाया कोहराम, अकाली नेता के बेटे की दर्दनाक मौत….

मौसम का कहर! ओलावृष्टि ने मटर और सेब की फसल को किया बर्बाद……

मौसम का कहर! ओलावृष्टि ने मटर और सेब की फसल को किया बर्बाद……