Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र को अलग विधान सभा क्षेत्र बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र को अलग विधान सभा क्षेत्र बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र को अलग विधान सभा क्षेत्र बनाने की मांग

राज्यपाल के पास पहुंचे लोग, ज्ञापन सौंप कर उठाई ये मांग

TROWS

हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में एक नया विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग उठी है।चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग फिर से उठने लगी है।

Holi 2026 -2

यहां बुधवार को पंगवाल एकता मंच राजभवन पहुचा ओर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर पांगी को अलग विधानसभा बनाने के साथ स्वयत विकास परिषद का गठन करने और चेनी टनल का निर्माण करने की मांग की।

Indian Public School

एकता मंच ने साफ कर दिया कि यदि इन मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में पांगी क्षेत्र के सभी लोग चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

Doon valley school

पंगवाल एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ने कहा विधानसभा क्षेत्र न होने से पांगी घाटी विकास के क्षेत्र में हर रोज पिछड़ रही है।पांगी में 16 हजार से ज्यादा मतदाता है और सर्दी के मौसम में छह माह तक देश व प्रदेश से कटे रहने वाले जनजातीय क्षेत्र पांगी की इस समस्या को हल करने के लिए सरकार की ओर से आज तक कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।

पांगी विधानसभा क्षेत्र को बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। पांगी को भरमौर विधानसभा के साथ रखा गया है जबकि भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल अलग है। क्षेत्र के लोगो को भरमौर पहुचना मुश्किल हो जाता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

2026 में होने वाली डिलिमिटेशन में पांगी को अलग से विधानसभा बनाए जाएं।इसके अलाव पांगी स्वंयत विकास परिषद का जल्द गठन करने का अग्राह किया गया है। साथ ही चेनी टनल निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पंगवाल एकता मंच एक गैर राजनीतिक मंच है जोकि पांगी के लोगो की लड़ाई लड़ने का काम करता है। प्रदेश में चुनावी वर्ष है ऐसे में यदि यह सरकार उनकी मांगों को नही मानती है तो आने वाले विधानसभा चुनावों का वहिष्कार किया जाएगा ।

Written by Newsghat Desk

जल्दी करें : पांवटा साहिब में खुला नौकरियों का पिटारा, यहां करें आवेदन

जल्दी करें : पांवटा साहिब में खुला नौकरियों का पिटारा, यहां करें आवेदन

प्रदेश के दो मंदिरों में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचे शातिर

प्रदेश के दो मंदिरों में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचे शातिर