Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश: नदी में डूबा 11 साल का बच्चा, मजदूर माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

TROWS

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा लंबागांव क्षेत्र की आलमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत हुआ।

Holi 2026 -2

मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राजेश के माता-पिता प्रवासी मजदूर हैं और लंबे समय से यहां मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहे हैं।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि बच्चा नहाने के लिए नदी की ओर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Doon valley school

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा भेजा गया। वहां से औपचारिक प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन से स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: देशविरोधी पोस्ट डालने वाला सुलेमान गिरफ्तार, कल होगा अदालत में पेश

पांवटा साहिब: देशविरोधी पोस्ट डालने वाला सुलेमान गिरफ्तार, कल होगा अदालत में पेश

Himachal Crime News: गाड़ी में नशे की बड़ी खेप लेकर जा रहा था 25 वर्षीय युवक! एसआईयू टीम ने ऐसे किया काबू

Himachal Crime News: गाड़ी में नशे की बड़ी खेप लेकर जा रहा था 25 वर्षीय युवक! एसआईयू टीम ने ऐसे किया काबू