Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश : यहाँ लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के भोटा क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक 35 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

Holi 2026 -2

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। वह भोटा बस अड्डे पर उतरी और घर जाने के लिए टैक्सी तलाश रही थी।

Indian Public School

इसी दौरान आरोपी युवक स्कूटी पर वहां आया। उसने जाहू की दिशा में जा रहे होने की बात कहकर महिला को लिफ्ट दी। महिला को भरोसा दिलाकर वह उसे सुनसान जंगल की ओर ले गया।

Doon valley school

जंगल में युवक ने महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह पीटा।

घटना के बाद महिला काफी देर तक जंगल में मदद के लिए चिल्लाती रही। घायल अवस्था में वह किसी तरह बाहर निकलकर भोटा पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम रवाना की। पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को उसी जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

Sirmour : शिलाई में संत निरंकारी फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र

Sirmour : शिलाई में संत निरंकारी फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र

हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज: पांच जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज: पांच जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी