Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, दो घायल…

हिमाचल में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, दो घायल…

हिमाचल में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, दो घायल…

TROWS

तपोवन में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, पुलिस ने रोके

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर तपोवन से करीब एक किलोमीटर दूर जोरावर स्टेडियम में आप के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प होने का समाचार है।

Indian Public School

इस झड़प में कई आप के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक कार्यकर्ता को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

Doon valley school

पुलिस ने जब इन्हें जोरावर स्टेडियम के पास रोका तो वे पुलिस से उलझ पड़े। जानकारी के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने तपोवन विधानसभा का घेराव करने का एलान किया था।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली जोरावर स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर पहुंची तो भारी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसे रोकने का प्रयास किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यह सब देखकर कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद उन्होंने फिर विधानसभा की ओर जाने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हो गई।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को बीच-बीच में हल्का बल इस्तेमाल करना पड़ा। आप कार्यकर्ताओं ने जोरावर स्टेडियम में बेरिकेड्स को नीचे गिरा दिया।

जोराबर स्टेडियम में हुई इस धक्कामुक्की में एक महिला को पैर में चोट आई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्कामुक्की गलत है। वे विधायकों से मिलने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

Written by newsghat

Amazon Quiz पर यह पाँच सवाल आपको दिलायेंगे एक हजार रुपये, जानिये कैसे ?

Amazon Quiz पर यह पाँच सवाल आपको दिलायेंगे एक हजार रुपये, जानिये कैसे ?

हादसा : सेना के जवानों के साथ यह क्या हो गया, 3 सैनिक घायल…

हादसा : सेना के जवानों के साथ यह क्या हो गया, 3 सैनिक घायल…