Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में कर्ज का करोड़ों रुपया गया नेताओं की जेब में : मनीष ठाकुर

हिमाचल में कर्ज का करोड़ों रुपया गया नेताओं की जेब में : मनीष ठाकुर

हिमाचल में कर्ज का करोड़ों रुपया गया नेताओं की जेब में : मनीष ठाकुर

फिर कर्ज लेने की तैयारी में जयराम सरकार, आप ने लगाए गंभीर आरोप

TROWS

 

Holi 2026 -2

आप ने की जांच मांग, कहा-भाजपा नेताओं को सपने में भी दिखाई दे रहे अरविंद केजरीवाल

Indian Public School

सुने क्या बोले आप प्रवक्ता मनीष ठाकुर…

Doon valley school

 

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऊपर करोड़ों रुपए का कर्जा हो चुका है। लेकिन भाजपा सरकार एक बार फिर हजारों करोड़ रूपया कर्ज लेने की तैयारी में है। जिससे प्रदेश में हर हिमाचली बच्चा कर्ज में डूब जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मनीष ठाकुर ने पांवटा साहिब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का कर्ज 65 हजार करोड़ पहुंच गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये पैसा गया कहां ? ना हिमाचल में बेरोजगारी कम हुई, बल्कि बढ़ गई, ना नए स्कूल बने ना नए अस्पताल, अस्पतालों में दवाई नहीं मिल रही, टूरिज्म सेक्टर की सरकार ने अनदेखी की ? ऐसे में कर्ज का ये पैसा कहां गया ? क्या इसे बीजेपी के नेता और मंत्री खा गए ?

दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है दिल्ली सरकार पर भी करोड़ों रुपए का कर्ज पिछली सरकारों ने छोड़ा था। जबकि आज 6 साल में अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ दिल्ली को कर्ज मुक्त किया बल्कि दिल्ली सरकार सर प्लस बजट में है।

हिमाचल में भाजपा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कर्ज का सारा पैसा नेताओं की जेब में गया है। इससे साफ है कि सरकार में दबाकर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में आप नेता मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को रात को सपनों में भी अरविंद केजरीवाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस के दिन सीएम जयराम ठाकुर द्वारा फ्री बिजली पानी की घोषणाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार प्रदेश में आप की लोकप्रियता से घबराई हुई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से जो लोग व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिना शर्त आप में आना चाहते हैं उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वे टिकट के लिए आप में नही आए हैं। बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब उनकी कर्म भूमि है। पांवटा साहिब की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। इसके अतिरिक्त संगठन के तौर पर पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरा करेंगे।

Written by Newsghat Desk

सीमेंट के दामों में वृद्धि पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सीमेंट के दामों में वृद्धि पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पांवटा साहिब में 150 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख, 10 दिनों में बढ़ी आगजनी की वारदातें

पांवटा साहिब में 150 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख, 10 दिनों में बढ़ी आगजनी की वारदातें