Asha Hospital
Holi 2026
in , , ,

हिमाचल में खौफनाक वारदात: दीपावली मनाने ससुराल गए युवक की झुलसने से मौत! देखें क्या है पूरा मामला

TROWS

Holi 2026 -2

हिमाचल में खौफनाक वारदात: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सैण गाँव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

Indian Public School

दिवाली का त्योहार मनाने ससुराल गए नवीन कुमार की जलने से मृत्यु हो गई। नवीन 90% जल चुका था और हमीरपुर में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Doon valley school

हिमाचल में खौफनाक वारदात: दीपावली मनाने ससुराल गए युवक की झुलसने से मौत! देखें क्या है पूरा मामला

नवीन के पिता, प्रकाश चंद ने आरोप लगाया है कि नवीन पर उनकी पत्नी ने तेल छिड़का और सास ने आग लगा दी। इसके बाद साले और ससुर ने उसे आंगन में फेंक दिया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

11 नवंबर को प्रकाश चंद को सूचना मिली कि उनका बेटा जल गया है। वह तुरंत सैण पहुंचे, जहाँ उन्होंने नवीन को जली अवस्था में पाया। पुलिस की मदद से नवीन को सरकाघाट के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

नवीन को बाद में हमीरपुर रेफर किया गया, जहाँ उनका निधन हो गया। पिता ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय नवीन ने उन्हें बताया कि पत्नी और सास ने उसे आग लगाई थी। ससुर और साले ने उसे घर के आंगन में फेंक दिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

2015 में नवीन ने सैण की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। वे फरीदाबाद में एक शीशे की दुकान पर काम करते थे। पिछले साल एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद, उन्होंने सरकाघाट में अपनी शीशे की दुकान खोली।

हालांकि, व्यापार सही न चलने की वजह से उन्होंने दुकान बंद कर दी और नवंबर 2022 में बद्दी नालागढ़ में नौकरी करने चले गए।

उनके जाने के एक हफ्ते बाद, उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके सैण चली गई और तब से वहीं रह रही थी। 11 नवंबर की शाम को ही नवीन अपनी ससुराल पहुंचे थे।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर कई अहम साक्ष्य जुटाए। इस घटना में मृतक की सास भी काफी झुलस गई। उसका इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि वे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। तकनीकी जांच भी की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि तेल कौन सा इस्तेमाल किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: मिश्रवाला में हुआ बड़ा हादसा! आग में झुलसी 20 साल की युवती! गंभीर हालत में रैफर

Paonta Sahib: मिश्रवाला में हुआ बड़ा हादसा! आग में झुलसी 20 साल की युवती! गंभीर हालत में रैफर

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन की चपेट में आए युवक की मौत! मां भी गंभीर रूप से घायल! दिवाली के दिन हुआ हादसा देखें पूरी डिटेल

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन की चपेट में आए युवक की मौत! मां भी गंभीर रूप से घायल! दिवाली के दिन हुआ हादसा देखें पूरी डिटेल