Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दो सगी बहनों ने एक साथ निगल लिया जहर, अब कारण जानने के लिए पुलिस बहा रही पसीना

हिमाचल में दो सगी बहनों ने एक साथ निगल लिया जहर, अब कारण जानने के लिए पुलिस बहा रही पसीना

हिमाचल में दो सगी बहनों ने एक साथ निगल लिया जहर, अब कारण जानने के लिए पुलिस बहा रही पसीना

TROWS

हिमाचल प्रदेश में दो बहनों ने एक साथ विषाक्त निगल लिया। लड़कियों द्वारा यह कदम देर रात उठाया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद दोनों लड़कियों की हालत बिगडने लगी।

Holi 2026 -2

इस पर परिजन फौरन उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। मामला थाना बंगाणा के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है।

Indian Public School

बताया गया है कि दोनों ही लड़कियां घर पर ही थीं तभी उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इनमें से एक की उम्र 15 वर्ष है व दूसरी 18 वर्ष की है। इनमें एक जमा दो की छात्रा है, जबकि दूसरी छात्रा ने जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

Doon valley school

इन दोनों युवतियों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया या आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया है।

इस घटना के बाद दोनों ही सगी बहनों का अस्पताल में उपचार जारी है. बताया गया है कि इसमें से एक लड़की की हालत में थोड़ा सुधार आया है, जबकि दूसरी लड़की जीवन मृत्यु से जंग लड़ रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस संबंध में पुलिस बंगाणा के एएसआई जगमोहन सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाया गया है। इसके पीछे क्या कारण है इसको लेकर छानबीन की जा रही है।

परिवार के लोगों से बात की जा रही है। दोनों ने ही एक साथ ऐसा कदम क्यों उठाया है इसको लेकर परिवार और पुलिस दोनों ही हैरान हैं।

Written by Newsghat Desk

जल्द आ रही है MG Motor की ये नई इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होंगे शानदार फीचर्स…

जल्द आ रही है MG Motor की ये नई इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होंगे शानदार फीचर्स…

Feng Shui Tips: फेंगशुई कि यह चीजें घर में रखने से हो जाएंगे सुख शांति और धन-धान्य से भरपूर, आज ही अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स…

Feng Shui Tips: फेंगशुई कि यह चीजें घर में रखने से हो जाएंगे सुख शांति और धन-धान्य से भरपूर, आज ही अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स…