Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बड़ा हादसा: गहरी खाई में लुढ़की सेब सीजन से लौट रहे लोगों की कार! तीन की मौत, दो घायल

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बीती रात को बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां गाड़ी के खाई में गिरने से तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बड़ा हादसा: गहरी खाई में लुढ़की सेब सीजन से लौट रहे लोगों की कार! तीन की मौत, दो घायल

इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। हादसा बीती रात को मंडी जिले में छतरी-जंजैहली सड़क पर मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास पेश आया मगर लोगों को दुर्घटना का पता सोमवार सुबह चला।

Indian Public School

सभी लोग ऑल्टो कार में सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे। इसी दौरान जब वह वापस लौट रहे थे तो देर रात को गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढक गई।

Doon valley school

रात होने के चलते दुर्घटना का पता किसी को नहीं चला, मगर सुबह स्थानीय लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

इसके बाद सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक देवदत्त निवासी गांव गागन, मंगल चंद निवासी गांव तराला और आशु निवासी गांव धावण की मौत हो चुकी थी जोकि सभी ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा चालक गुमान सिंह निवासी गांव कल्यांजू और लाभ सिंह निवासी गांव गागन घायल हुए जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अब दुर्घटना कैसे हुई है इसका पता तो अभी तक नहीं चल पाया है, मगर आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश के चलते सड़क खराब होने या डंगे के धंसने से हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर गहन जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: मलबा हटाते खाई में गिरा पीडब्ल्यूडी का टिप्पर! चालक की मौत

Accident In Himachal: मलबा हटाते खाई में गिरा पीडब्ल्यूडी का टिप्पर! चालक की मौत

HP News: गांव-गांव में जगाई जा रही प्राकृतिक खेती की अलख! 96 क्विंटल गेहूं और 53 क्विंटल मक्की की हो चुकी खरीद

HP News: गांव-गांव में जगाई जा रही प्राकृतिक खेती की अलख! 96 क्विंटल गेहूं और 53 क्विंटल मक्की की हो चुकी खरीद