Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से तबाही: यहां फटा बादल! उदयपुर में आई बाढ़, भारी नुकसान

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और जगह-जगह से नुकसान की खबरें भी सामने आ रही है। बता दे, आज सुबह से ही प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से तबाही: यहां फटा बादल! उदयपुर में आई बाढ़, भारी नुकसान

भारी बारिश के चलते कहीं किसानों की फसले तबाह हो गई तो कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई है जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए।

Indian Public School

सैंज घाटी में बादल फटा
कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने से जीवा नाला में अचानक जलस्तर बढ़ गया। यहाँ घाटी के ऊंचे इलाकों में अचानक फ़टे बादल से कुछ ही मिनटों में नाले का बहाव इतना तेज़ हो गया कि किनारे पर मौजूद हर चीज़ बह गई।

Doon valley school

थुरल इलाके में मूसलाधार बारिश
कांगड़ा के थुरल इलाके में मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई। यहाँ दो घंटे तेज़ बारिश हुई जिससे बाजार में जलभराव हो गया और राहगीरों सहित दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर पानी इस कदर भर गया कि लोअर बाजार की दुकानें बंद करनी पड़ीं।

उदयपुर में आई बाढ़
उधर, जनजातीय क्षेत्र लाहौल के उदयपुर उपमंडल में बाढ़ आ गई जिससे चौखंग-नैनगार मार्ग अवरद्ध हो गया। यहाँ चौखंग-नैनगार मार्ग पर आने वाले एक नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है जिससे मार्ग पर आवाजाही बंद है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पार्वती नदी पर बनी पुलिया बही
उधर, बांध से पानी छोड़ने के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में पार्वती नदी पर बनी अस्थायी पुलिया बह गई। पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह बहने से बलाधी गांव का संपर्क कट गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में घर से क्रिकेट खेलने निकला छठी कक्षा का छात्र लापता! परिजन परेशान

Paonta Sahib: पांवटा में घर से क्रिकेट खेलने निकला छठी कक्षा का छात्र लापता! परिजन परेशान

दुखद: खाई में गिरी कार! हिमाचल के पंचायत सचिव की गई जान, मेले से लौटते पेश आया हादसा

दुखद: खाई में गिरी कार! हिमाचल के पंचायत सचिव की गई जान, मेले से लौटते पेश आया हादसा