Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ा: 7 जिलों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट, फलों और फसलों को नुक्सान

TROWS

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम ने करवट ली है। शनिवार रात से हो रही बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और आंधी-तूफान का दौर रहा। मौसम विभाग ने 29 मई तक ऑरैंज और यैलो अलर्ट जारी किया है।

Holi 2026 -2

राज्य के रामपुर के पास जगातखाना में बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ। पच्छाद में सबसे ज्यादा 11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और ऊना में 38.4 डिग्री दर्ज हुआ।

Indian Public School

सोमवार को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार और बुधवार को पांच जिलों में ऑरैंज अलर्ट रहेगा, जबकि 29 मई को पूरे प्रदेश में यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Doon valley school

बीते 25 दिनों में प्रदेश में सामान्य से 5% अधिक बारिश हुई है। हालांकि किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चम्बा और कुल्लू में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। सिरमौर में सबसे अधिक 319% बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि किन्नौर में 66% कम वर्षा हुई।

बारिश और ओलावृष्टि ने बागवानी और खेती पर असर डाला है। सेब, नाशपाती और पलम जैसे फलों को नुकसान पहुंचा है। रबी फसलों की कटाई और गर्मियों की सब्जियों की बुआई भी प्रभावित हुई है। किसानों और बागवानों की नजर अब आने वाले मौसम पर टिकी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: यहाँ पिकअप और कार जोरदार टक्कर! कार सवार दंपति में से महिला की मौ+त चालक घायल

पांवटा साहिब: यहाँ पिकअप और कार जोरदार टक्कर! कार सवार दंपति में से महिला की मौ+त चालक घायल

हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी