Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में वारदात : महिला के अपहरण का प्रयास, चंगुल से छुटकर भागी महिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

हिमाचल में वारदात : महिला के अपहरण का प्रयास, चंगुल से छुटकर भागी महिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

हिमाचल में वारदात : महिला के अपहरण का प्रयास, चंगुल से छुटकर भागी महिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

TROWS

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश में महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। महिला जैसे तैसे आरोपी के चंगुल से छूट कर भागने में कामयाब हो गई। महिला ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Indian Public School

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने 8 साल के बेटे के साथ ससुराल में रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है।राजीव नाम का टैक्सी चालक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता है और शादी करने का दबाव बना रहा है।

Doon valley school

इसी बीच जब वह अपनी जेठानी के साथ बंदरोल जा रही थी तो MPCL के परिधि गृह के पीछे जायरु पानी के पास पहुंचे तो वहां राजीव मौजूद था।

राजीव ने उसे जबरदस्ती टैक्सी में बैठा लिया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। राजीव टैक्सी को मनाली की तरफ ले जा रहा था। उसकी जेठानी ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पतलीकूहल के पास वह बड़ी मुश्किल से रजीव की चंगुल छुटकर भाग निकलने में कामयाब हो गई। जिसके बाद राजीव वहां से फरार हो गया। वारदात प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित जरी क्षेत्र की है।

जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर टैक्सी चालक राजीव के खिलाफ यौन शोषण करने, अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

सड़क हादसा : हिमाचल में कार खाई में पलटी, दो मासूम थे मौजूद

सड़क हादसा : हिमाचल में कार खाई में पलटी, दो मासूम थे मौजूद

सावधान : आपके एटीएम से भी निकाले जा सकते हैं पैसे हो जाएं सतर्क, डीएसपी पांवटा साहिब ने किया अलर्ट…

सावधान : आपके एटीएम से भी निकाले जा सकते हैं पैसे हो जाएं सतर्क, डीएसपी पांवटा साहिब ने किया अलर्ट…