Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में सनसनी : इंसानी हाथ लेकर घूम रहा कुत्ता, महिला का बाजू होने की आशंका

हिमाचल में सनसनी : इंसानी हाथ लेकर घूम रहा कुत्ता, महिला का बाजू होने की आशंका

हिमाचल में सनसनी : इंसानी हाथ लेकर घूम रहा कुत्ता, महिला का बाजू होने की आशंका

TROWS

इलाके में महिला का शव होने की आशंका, पुलिस जुटी तलाश में…

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश में सनसनी फैलाने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देख इलाके ने हड़कंप मच गया है। कुत्ता इंसानी हाथ को अपने मुंह में दबाए झाड़ियों में बैठा था।

Indian Public School

लेकिन जब तक लोग उसे पकड़ पाते यह वहां से भाग गया। मामला सोलन शहर के खूंडीधार से सामने आया है। यह इंसानी हाथ एक महिला का बताया जा रहा है।

Doon valley school

इंसानी हाथ देखने के बाद अब लोगों में आशंका जताई जा रही है कि आसपास के इलाके में महिला का शव भी हो सकता है। लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि लोगों ने कुत्ते के मुंह में इंसानी हाथ देखने के बाद पुलिस को भी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सोलन के खूंडीधार में एक महिला का आधी बाजु के साथ हाथ मिला है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह नलके से पानी भर रहे थे, तो उन्होंने देखा की एक काले रंग का कुत्ता मुंह में किसी इंसानी शरीर की कटी हुई बाजू सड़क से नीचे झाड़ियों की तरफ ले जा रहा है।

जब तक वह कुत्ते को पकड़ पाते तब तक वो भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बाजु को ढूंढा और कार्रवाई शुरू कर दी है।

कयास लगाए जा रहे है कि आसपास किसी महिला का शव भी बरामद हो सकता है। लिहाजा पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू की है साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया हुआ है।

Written by newsghat

नाहन के प्रगतिशील किसान नरोत्तम सिंह प्राकृतिक खेती से बने लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत

नाहन के प्रगतिशील किसान नरोत्तम सिंह प्राकृतिक खेती से बने लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस