Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बीते दिनों हुई बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार में जान डाल दी है। बर्फ के दीदार को देश के कोने-कोने से टूरिस्ट इन दिनों बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी
पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल घाटी सैलानियों से पूरी तरह गुलजार हो चुकी है। वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी
बता दें कि मनाली में पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक तीन दिनों में ही तकरीबन 25000 से अधिक पर्यटकों ने मनाली का रुख किया है।


जबकि सोमवार और आज मंगलवार को भी मनाली में सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिला। बर्फ़बारी के बाद मनाली में रोजाना हजार से ज्यादा पर्यटक वाहन प्रवेश कर रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या 500-600 के करीब थी।
लाहौल घाटी में प्रवेश कर रहे टूरिस्ट
मनाली आने वाला हर टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी में प्रवेश कर रहा है। लाहौल के सिस्सू तक सैलानी पहुंच रहे हैं जहाँ जमी बर्फ के बीच जमकर अटखेलियां हो रही है। टनल के दोनों तरफ जमी बर्फ की मोटी परत सैलानियों को आकर्षित कर रही है।


उधर, होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है और ऑनलाइन बुकिंग में भी तेजी आई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद ऑक्युपेंसी 60% के करीब पहुंच चुकी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



