Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: 15 नवंबर से शुरू होगी प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद! इतने मिलेंगे दाम

TROWS

HP News: किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक विधि से उगाई गई मक्की, गेहूं और हल्दी की फसलों को अलग से उच्च समर्थन मूल्य दे रही है।

Holi 2026 -2

HP News: 15 नवंबर से शुरू होगी प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद! इतने मिलेंगे दाम

जिला हमीरपुर में भी बीते खरीफ सीजन की मक्की की खरीद 15 नवंबर से आरंभ की जा रही है। आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को नादौन में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम में क्षेत्र के किसानों से मक्की खरीदी जाएगी।

Indian Public School

यह मक्की प्राकृतिक खेती से तैयार होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार यह मक्की 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जाएगी। इसी प्रकार, 17 नवंबर को हमीरपुर के निकट पक्का भरो में स्थित खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम में भी मक्की की खरीद होगी।

Doon valley school

डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं के लिए 60 रुपये और हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम दाम तय किए हैं। इसके अलावा 2 रुपये का परिवहन उपदान भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इससे तैयार फसलों के उच्च दाम मिलने से किसानों की आय काफी बढ़ोतरी होगी और उनकी जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। ये फसलें स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होंगी और इस खेती से पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: एचपीयू हॉस्टल में फर्स्ट ईयर की छात्रा से रैगिंग! मामले की जाँच में जुटी एंटी रैगिंग कमेटी

Himachal Crime News: एचपीयू हॉस्टल में फर्स्ट ईयर की छात्रा से रैगिंग! मामले की जाँच में जुटी एंटी रैगिंग कमेटी

Himachal Crime News: अवैध हथियार के शक में पुलिस ने घर पर मारा छापा! पंखे से लटका मिला युवक का शव

Himachal Crime News: अवैध हथियार के शक में पुलिस ने घर पर मारा छापा! पंखे से लटका मिला युवक का शव