Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी हार्ट, शूगर समेत 38 दवाइयों के सैंपल फेल! ड्रग अलर्ट जारी

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ एक बार फिर से बड़ा खिलवाड़ किया गया है। हिमाचल में बनी हार्ट, शूगर, किडनी, बी.पी. व एंटीबायोटिक सहित 38 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी हार्ट, शूगर समेत 38 दवाइयों के सैंपल फेल! ड्रग अलर्ट जारी

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (C.D.S.C.O.) ने इस माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। CDSCO की ओर से देशभर में बनी दवाओं के सैंपल लिए गए थे जिनकी जब रिपोर्ट आई तो उसमें 135 दवाइयां मानक पर खरी नहीं उतरीं।

Indian Public School

इसमें अकेले हिमाचल में बनी 38 दवाइयों की सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें बद्दी के 24, नालागढ़ के 4, पांवटा साहिब व कालाअम्ब के 3-3 तथा ऊना, कांगड़ा, बरोटीवाला व परवाणू के एक-एक उद्योग के सैंपल फेल हुए हैं।

Doon valley school

यह सैंपल हुए फेल
जिन दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें बायोडिल फार्मास्यूटिकल नालागढ़ की डाइवैलप्रोएक्स के अलग-अलग बैच के 2 सैंपल फेल हुए हैं। ये दवाइयां सरकारी अस्पताल में सप्लाई की जाती हैं।

कांगड़ा की सी.एम.जी. बायोटैक लिमिटेड की बीटाहिस्टाइन, नालागढ़ स्थित सिपला कंपनी की ओकामैट, एडमैड फार्मा बद्दी की पेंटाप्रोजोल, बद्दी की ऑर्चिड मेडलाइफ कंपनी की जिंक सल्फेट, झाड़माजरी बद्दी की वेडएसपी फार्मास्यूटिकल्स की अमोक्सीसाइलिन, बद्दी के काठा की केजन फार्मास्यूटिकल्स की पेंटोप्रॉजोल के सैंपल फेल हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गुल्लरवाला बद्दी की नॉक्स फार्मास्यूटिकल्स की सेफडॉक्साइन, बद्दी के थाना की मेडोफार्मा कंपनी की कैल्शियम कार्बाेनेट दवा, बद्दी के मखलूमाजरा स्थित मेक्टर बायोजिनिसिस की सिपैक्स-500, थाना बद्दी स्थित नेपच्यून लाइफ साइंसिस की टर्बिकेयर-250, इसी कंपनी की इंट्राकोनाजोल दवा के सैंपल फेल हुए हैं।

बद्दी के मखलूमाजरा स्थित सी.एस.डी. लाइफ साइंसिस की ट्रुबरी-एलएस, परवाणू के टकसाल स्थित एसेस लाइफ साइंसिस की सुक्राजम-ओ सस्पैंशन, बद्दी के गुल्लरवाला स्थित एफी पेरेंट्रियल की आयरन सुक्रोज इंजैक्शन, बद्दी के लोधीमाजरा स्थित अल्ट्रा ड्रग्स फार्मूलेशन्स कंपनी की जस्टकोफ-एलएस के सैंपल फेल हुए हैं।

सिरमौर के पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मास्यूटिकल्स की डेक्सामैथस-1 इंजैक्शन, सिरमौर के पांवटा साहिब की सेफनिक्स लाइफ साइंसिस की रेटराजिट-250, नालागढ़ के मैसा टिब्बा स्थित सीबी हैल्थकेयर की ब्रोकफ-डीएम, ऊना के हरोली स्थित एस्टेरिस्क हेल्थकेयर कंपनी की टेमकोफ-एलएस सिरप और बरोटीवाला की फोर्गो फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की कैपिवॉश माऊथवॉश के सैंपल फेल हुए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा साफ! जनवरी में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा साफ! जनवरी में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल

Himachal Crime News: हिमाचल में बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे हजारों रुपए! बैंक से कैश निकाल कर जा रहा था पीड़ित

Himachal Crime News: हिमाचल में बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे हजारों रुपए! बैंक से कैश निकाल कर जा रहा था पीड़ित