Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: 97 प्रतिशत सेब का कारोबार पूरा! बागवानों के लिए HPMC ने शुरू किया प्रापण केंद्र

TROWS

Himachal News: विकास खंड सदर मंडी के अंतर्गत ज्वालापुर क्षेत्र में सेब उत्पादकों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से एचपीएमसी के माध्यम से एक प्रोक्योरमेंट सेंटर विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों पर गत 18 सितंबर को उपनिदेशक उद्यान जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया था।

Holi 2026 -2

Himachal News: 97 प्रतिशत सेब का कारोबार पूरा! बागवानों के लिए HPMC ने शुरू किया प्रापण केंद्र

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त अपूर्व देवगन के सहयोग एवं अनुमोदन उपरांत यह निर्णय लागू किया गया। एचपीएमसी कॉरपोरेशन के सहयोग से यह केंद्र संचालित हो चुका है। पहले ही दिन इस अस्थायी प्रापण केंद्र पर लगभग 150 बोरी सेब स्थानीय बागवानों से एचपीएमसी द्वारा प्रापण कर लिया गया।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इस केंद्र के खुलने से ज्वालापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के बागवानों को बड़ी राहत मिली है। विशेषकर पनारसा क्षेत्र की 3 से 4 पंचायतों के किसानों को, जिनकी सेब फसल सड़क मार्ग बंद होने के कारण फंसी हुई थी, अब सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। अनुमानतः 90 से 100 परिवार इस पहल से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

Doon valley school

यह कदम जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग मंडी की संयुक्त पहल का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा एवं परिवहन बाधाओं की स्थिति में किसानों को तुरंत सहारा एवं विपणन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

उद्यान विभाग की टीम द्वारा सेब ढुलाई से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जा रही है तथा संपूर्ण कार्यवाही प्रशासन की देखरेख एवं निगरानी में संपन्न की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डॉ. गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जिला मंडी का 97 प्रतिशत सेब का कारोबार पूर्ण हो चुका है और शेष आगामी सप्ताह में संपूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रशासन, उद्यान विभाग एवं एचपीएमसी के समन्वय से बागवानों को समयबद्ध राहत प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: ब्यास नदी में गिरी स्कूटी! 23 वर्षीय बास्केटबाल खिलाड़ी की गई जान

Himachal Crime News: ब्यास नदी में गिरी स्कूटी! 23 वर्षीय बास्केटबाल खिलाड़ी की गई जान

Himachal News Alert: इकलौते बेटे को इस हाल में देख मां के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार

Himachal News Alert: इकलौते बेटे को इस हाल में देख मां के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार