in

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में होली के स्वागत में सजे बाजार! हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में रंगों का त्योहार होली अब एक दिन दूर है। शहर में उत्साह साफ नजर आ रहा है। बाजार सज चुके हैं और लोग तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि भीड़ अभी सामान्य है, लेकिन खरीदारी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में होली के स्वागत में सजे बाजार! हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

इस बार बाजार में हर्बल गुलाल की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। केमिकल वाले पक्के रंगों की बिक्री कम है। दुकानों पर अलग-अलग खुशबू वाली गुलाल ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। व्यापारी बताते हैं कि लोग अब त्वचा के प्रति सजग हो गए हैं और अच्छी क्वालिटी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मुख्य बाजारों में सूखे रंग, पिचकारियां और मुखौटे सजे हैं। बच्चों के लिए खास डिजाइन वाली पिचकारियां आई हैं। गणेश, डोरीमोन, टैंक, बंदूक, पिकाचू और भीम वाली पिचकारियां लड़कों की पसंद बनी हुई हैं। वहीं लड़कियां बार्बी डॉल, बर्ड, डक और शोल्डर टैंक स्टाइल को पसंद कर रही हैं।

Doon valley school

शहर में तिलक होली को लेकर भी उत्सुकता है। पारंपरिक रस्मों के लिए दुकानों में नन्हे दूल्हों के कपड़े, पगड़ियां, जूते और धोती-कमीज सजाई गई हैं। ‘ढूंढ’ की रस्म के लिए विशेष परिधान भी उपलब्ध हैं।

फाल्गुन के गीतों की गूंज अब गांवों तक सुनाई देने लगी है। त्योहार का रंग धीरे-धीरे चढ़ रहा है।

JPERC 2025

व्यापारियों का कहना है कि अंतिम दिन में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। लोगों में उत्साह है, बस भीड़ का इंतजार है। पांवटा साहिब में इस बार होली प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक अंदाज के साथ मनाए जाने की तैयारी में है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू! सालवाला स्कूल के भवन व शौचालय के लिए मांगी धनराशि

Paonta Sahib: शिक्षा मंत्री से मिले प्रदीप चौहान ठूंडू! सालवाला स्कूल के भवन व शौचालय के लिए मांगी धनराशि

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: पांवटा साहिब को नंबर-1 बनाने की अपील, नगर परिषद ने जारी किया जनसंदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: पांवटा साहिब को नंबर-1 बनाने की अपील, नगर परिषद ने जारी किया जनसंदेश