Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पांवटा साहिब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़! पार्किंग समस्या से जूझी संगत

TROWS

Paonta Sahib: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 3 नवंबर से शुरू हुआ है, जिसमें दूर-दराज़ क्षेत्रों से संगत बड़ी संख्या में पहुंच रही है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पांवटा साहिब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़! पार्किंग समस्या से जूझी संगत

हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। संगत माथा टेकने और कीर्तन दरबार में शामिल होने के लिए ट्रकों, कारों और बसों में पहुंच रही है।

Indian Public School

लेकिन, श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी पार्किंग की समस्या को लेकर झेलनी पड़ रही है। गुरुद्वारा साहिब के सामने स्थित पुलिस ग्राउंड में इन दिनों बड़ी संख्या में टिप्पर और ट्रैक्टर खड़े हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही।

Doon valley school

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने बताया कि इस बारे में प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया गया था, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्राउंड खाली कराया जा सके। लेकिन, प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रबंधन समिति का कहना है कि प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा थी, परंतु ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की ओर ध्यान न देने से संगत को असुविधा हो रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

भीड़ के कारण पांवटा साहिब के मुख्य बाजारों और गुरुद्वारा मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई है। स्थानीय लोग और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव! तीन दिवसीय समारोह का आज होगा समापन

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव! तीन दिवसीय समारोह का आज होगा समापन

Himachal Crime News: शादी समारोह में गई 15 वर्षीय नाबालिग से 50 साल के व्यक्ति ने की छेड़छाड़

Himachal Crime News: शादी समारोह में गई 15 वर्षीय नाबालिग से 50 साल के व्यक्ति ने की छेड़छाड़