Asha Hospital
Holi 2026
in

Kangra Valley Carnival: 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज! फैशन शो सहित यह रहेगा ख़ास

TROWS

Kangra Valley Carnival: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ मैराथन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, ड्रोन शो, फैशन शो तथा लोक संस्कृति की छटा बिखरेती विभिन्न राज्यों तथा हिमाचल के कलाकरों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Holi 2026 -2

Kangra Valley Carnival: 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज! फैशन शो सहित यह रहेगा ख़ास

उन्होंने बताया कि कार्निवल उत्सव का आगाज बेहतरीन तरीके से किया जाएगा, धर्मशाला के विभिन्न चैराहों तथा प्रमुखों स्थलों को बेहतरीन तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी विनय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

Indian Public School

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी लाईव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम को देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: सफाई कर्मचारी की मौत से हड़कंप! इस हाल में मिला शव

Himachal News Update: सफाई कर्मचारी की मौत से हड़कंप! इस हाल में मिला शव

दुखद: मंदिर से लंगर में सेवा कर घर लौट रहा था व्यक्ति! रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत

दुखद: मंदिर से लंगर में सेवा कर घर लौट रहा था व्यक्ति! रास्ते में ऐसे मिली दर्दनाक मौत