Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर जिला प्रशासन तैयार! डीसी ने दिए निर्देश, चूडधार यात्रा पर रोक

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर सर्दियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर जिला प्रशासन तैयार! डीसी ने दिए निर्देश, चूडधार यात्रा पर रोक

उन्होंने जिला के अधिकारियों को हिमस्खलन और भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि उपमंडल संगडाह के अन्तर्गत आने वाले धार्मिक पर्यटन स्थल चूडधार में संभावित बर्फबारी व सर्दीयों के मौसम के चलते धार्मिक यात्रा व अन्य पर्यटन गतिविधियों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने उपमंडलाधिकारी संगडाह को निर्देष दिए कि वह चूडधार जाने वाले यात्रियों व ट्रैकर्स पर कड़ी नजर रखें तथा इस बारे स्थानीय स्तर पर आवश्यक जागरूकता लाने के प्रयास करें।

Doon valley school

उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारीयों को सर्दियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया के दौरान कुषल समन्वय के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देष दिए तथा नामित नोडल अधिकारीयों के नाम दूरभाष सहित जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करने के लिए कहा।

उन्होंने उप मंडलाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक ओयोजित करने के लिए कहा। उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उन क्षेत्रों में पर्याप्त राशन और ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा जहां बर्फबारी और सड़क अवरोध के कारण सर्दी के मौसम में सम्पर्क कट जाता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने विद्युत, जल शक्ति, दूर संचार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ऐसे क्षेत्रों में सड़क, दूरसंचार, बिजली व पानी जैसी आवष्यक बुनियादी व्यवस्था सुचारू रखने तथा समय रहते अपने संसाधनों की तैनाती करने के लिए कहा ताकि आवष्यकता पड़ने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।

उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सचेत ऐप पर उपलब्ध प्राकृतिक आपदाओं तथा दैनिक मौसम संबंधी जानकारियों का अनुसरण करें। उन्होंने स्वास्थय विभाग को निर्देष दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवष्यक दवाईयों व अन्य स्वास्थय सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Palash Muchhal : स्मृति-पलाश वेडिंग ड्रामा के बाद पलाश ने ली प्रेमानंद महाराज की शरण? जानिए क्या है सच्चाई

Palash Muchhal : स्मृति-पलाश वेडिंग ड्रामा के बाद पलाश ने ली प्रेमानंद महाराज की शरण? जानिए क्या है सच्चाई

CM Sukhu: शिमला और धर्मशाला के बाद अब अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध लामबंद करेंगे मुख्यमंत्री

CM Sukhu: शिमला और धर्मशाला के बाद अब अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध लामबंद करेंगे मुख्यमंत्री