Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश में बड़े जिस्मफरोशी गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिलाएं भी हिरासत में

हिमाचल प्रदेश में बड़े जिस्मफरोशी गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिलाएं भी हिरासत में

हिमाचल प्रदेश में बड़े जिस्मफरोशी गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिलाएं भी हिरासत में

पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर होटल में बुना जाल…

TROWS

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जिस्मफरोशी के बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पूरे मामले को अंजाम दिया। पुलिस टीम ग्राहक बनकर होटल पहुंची।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के पुलिस ने बीती देर रात एसडीपीओ अम्ब इलमा अफरोज और एसएचओ रोहिणी ठाकुर की अगुवाई में एक निजी होटल में दबिश देकर तीन महिलाओं समेत इस अवैध धंधे को चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Indian Public School

इन चारों को पुलिस ने नए बस अड्डे के समीप एक निजी होटल से पकड़ा है। यह सारी कार्रवाई एसडीपीओ इलमा अफ़रोज के नेतृत्व में बीती देर रात की गई। पुलिस ने रात करीब 11 बजे गुप्त तरीके से उक्त होटल में दबिश दी।

Doon valley school

गौर हो कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है और अन्‍य राज्यों से महिलाएं पहुंची हैं और इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। ऐसे में पुलिस ने भी बिना समय गंवाय होटल में दबिश दी, जहां तीन महिलाएं मौजूद थीं।

पहले पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को भेजा और पांच सौ रुपये का नोट भी दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम ने दबिश दे दी। पुलिस को देखकर दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर ही इन्हें पकड़ लिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एक महिला के पास से पुलिस द्वारा फर्जी ग्राहक बनकर दिया गया पांच सौ रुपये का नोट भी बरामद हो गया है। पुलिस चारों आरोपितों को थाने ले आई और यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में चिंतपूर्णी पुलिस थाना के अंतर्गत पेश आया।

पकड़ी गई महिलाएं पंजाब से संबंधित बताई जा रही हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि महिलाओं को जबरन धंधे में तो नहीं धकेला गया है जबकि इस धंधे के मुख्य सरगना की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Written by newsghat

खोदरी में पीने के पानी की समस्या होगी एक माह के भीतर हल : सुखराम चौधरी

खोदरी में पीने के पानी की समस्या होगी एक माह के भीतर हल : सुखराम चौधरी

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया दराट से हमला, गिरफ्तार

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया दराट से हमला, गिरफ्तार