Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: आंज-भोज के भरली कॉलेज में जिला स्तरीय वर्कशॉप! ग्रामीण युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का नया मंच

TROWS

Paonta Sahib: राजकीय महाविद्यालय भरली (आंजभोज), जिला सिरमौर में शुक्रवार को प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र की दूसरी जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विश्व बैंक और भारत सरकार की रैंप (RAMP) स्कीम के तहत आयोजित हुआ।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: आंज-भोज के भरली कॉलेज में जिला स्तरीय वर्कशॉप! ग्रामीण युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का नया मंच

इस वर्कशॉप का आयोजन हि.प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) और उद्योग विभाग के सहयोग से “द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी” द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

Indian Public School

केंद्र युवाओं को लघु व सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए प्रशिक्षित करेगा। यहां तकनीकी और व्यावसायिक कौशल बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि युवा आधुनिक बाजार की जरूरतों को समझ सकें। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

Doon valley school

मुख्य प्रतिभागियों में प्रधानाचार्य रितु पंत, प्रो. टी.एस. चौहान, प्रो. सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत भरली की प्रधान रीना पुंडीर, रैंप स्कीम से रिसोर्स पर्सन अमित चंद्र, जिला उद्योग केंद्र नाहन के अधिकारी, आईटीआई अंबोया के इंस्ट्रक्टर अशोक भारद्वाज और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।

द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी से हर्ष कुमार, उमेश खन्ना और संदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भरली कॉलेज और आईटीआई अंबोया के स्टाफ सहित 90 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वर्कशॉप में युवाओं को नए व्यवसाय शुरू करने, बाजार से जुड़ने और तकनीकी कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण अवसरों पर विस्तार से बताया।

केंद्र के माध्यम से ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अपने क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा कर पाएंगे। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

RBI Bank Interest Rate Update: RBI ने की रेपो रेट में कटौती! सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी

RBI Bank Interest Rate Update: RBI ने की रेपो रेट में कटौती! सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी

RBI: रेपो रेट में कटौती से म्यूचुअल फंड पर क्या होगा असर! क्या तेजी से बढ़ पाएगी कमाई या होगा घाटा, जानिए

RBI: रेपो रेट में कटौती से म्यूचुअल फंड पर क्या होगा असर! क्या तेजी से बढ़ पाएगी कमाई या होगा घाटा, जानिए