Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर! गैस एजेंसियों पर न लगाएं भीड़, घर पर मिलेगी गैस सप्लाई

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से सूचित किया गया है कि वर्तमान में विभाग एवं निगम उपभोक्ताओं को उनके घर-द्वार पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News : अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर! गैस एजेंसियों पर न लगाएं भीड़, घर पर मिलेगी गैस सप्लाई

निगम ने एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसियों में व्यक्तिगत रूप से आने की कोई आवश्यकता नहीं है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, मंडी, संजीव वर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडर का वितरण पूर्णतः ओटीपी/डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के आधार पर ही किया जा रहा है।

Indian Public School

यह व्यवस्था पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है, ताकि वास्तविक एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया है कि सिलेंडर प्राप्त करते समय अपना मोबाइल फोन अपने साथ रखें, ताकि ओटीपी/डीएसी कोड साझा करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्त्ता अनावश्यक रूप से एजेंसी परिसर में आकर सिलेंडर प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, जिससे वितरण व्यवस्था में अनावश्यक विलंब उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे एजेंसी पर भीड़ एकत्रित करने से बचें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही सेवा का लाभ लें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और शत-प्रतिशत डीएसी के आधार पर ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Weather Update: हिमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम! आज 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी

HP Weather Update: हिमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम! आज 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी