Asha Hospital
in

Himachal News : अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र! कड़ाके की ठंड के चलते समय में बदलाव

Himachal News : ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं।

Shri Ram

Himachal News : अब इतने बजे से खुलेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र! कड़ाके की ठंड के चलते समय में बदलाव

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

Indian Public School

यह निर्णय उच्च शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना की संस्तुतियों के आधार पर लिया गया है।

Doon valley school

जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।

वहीं, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

JPERC 2025

इस अवधि के दौरान समय परिवर्तन के कारण होने वाली शैक्षणिक क्षति की पूर्ति प्रातः प्रार्थना सभा एवं मध्याह्न अवकाश की अवधि को यथोचित रूप से समायोजित कर की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन समितियों तथा अभिभावकों से आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Ikkis: जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म! स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी में जुटे देओल ब्रदर्स

Ikkis: जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म! स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी में जुटे देओल ब्रदर्स

Accident In Himachal: घर लौट रहे पूर्व सैनिक को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंदा! अस्पताल में तोड़ा दम

Accident In Himachal: घर लौट रहे पूर्व सैनिक को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंदा! अस्पताल में तोड़ा दम