UPI New Update: अब नहीं रहेगा PIN का झंझट! फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से कर पाएंगे पेमेंट, नया फीचर लॉन्च

UPI New Update: डिजिटल पेमेंट का बाजार दिन ब दिन नई ऊंचाई छू रहा है। इसमें अब एक नया टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड जुड़ गया है। जी हां, देश की मुख्य डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने UPI यूजर के लिए अब नया फीचर लॉन्च कर दिया है। अब छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहकों को बार-बार PIN डालने की जरूरत नहीं होगी।

UPI New Update: अब नहीं रहेगा PIN का झंझट! फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से कर पाएंगे पेमेंट, नया फीचर लॉन्च
केवल अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से झटपट पेमेंट पूरा किया जा सकेगा। यह नया कदम पेमेंट प्रक्रिया को तो तेज़ बनाएगा ही UPI पेमेंट को भी एक नया सुरक्षा स्तर देगा। भीड़भाड़ वाली जगह पर PIN डालने का झंझट खत्म होगा और गोपनीयता भी बरकरार रहेगी। आने वाले दौर में यह नया फीचर UPI के सिस्टम के लिए गेम चेंजर साबित हो जाएगा।

क्या है PhonePe का यह नया UPI पेमेंट फीचर


● PhonePe ने हाल ही में अपने एप में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को शामिल किया है जिससे UPI लेनदेन अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन से ही पूरा होगा।
● मतलब अब ग्राहकों को UPI पिन टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
● इस नए फीचर के माध्यम से अब 5000 तक का पेमेंट फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से हो जाएगा।
● हालांकि 5000 से ऊपर की लेनदेन के लिए UPI पिन देना जरूरी है, लेकिन छोटी-मोटी लेनदेन अब सुरक्षित हो जाएगी।
कैसे काम करेगा यह फीचर

● PhonePe का नया बायोमेट्रिक फीचर्स एंड्रॉयड फोन के लिए ही जारी किया गया है।
● जल्द ही इसका iOS वर्जन रोल आउट हो जाएगा।
● इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले इस सुविधा को एक्टिवेट करना होगा जिसके लिए उन्हें PhonePe ऐप खोलना होगा।
● प्रोफाइल में जाना होगा, मैनेज पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
● यहाँ क्लिक करते ही बायोमेट्रिक पे का विकल्प आता है यहां सेलेक्ट करना होगा और बैंक अकाउंट के जरिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन इनेबल करने होंगे।
● एक बार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन और UPI पिन लिंक हो जाते हैं तो आपका सेटअप पूरा हो जाएगा।
● अब आप छोटी-मोटी लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
इस फीचर से क्या फायदे होंगे
● यह फीचर सबसे जरूरी फीचर है, क्योंकि इसके चलते आप भीड़भाड़ वाली जगह पर बार-बार PIN टाइप करने से बच जाते हैं।
● यह आपके डिवाइस लेवल सिक्योरिटी का इस्तेमाल करता है मतलब आप का बायोमैट्रिक डाटा ही आपकी पेमेंट सुनिश्चित करता है।
● जिससे टाइम तो बचता ही है बार-बार PIN डालने का झंझट भी नहीं पड़ता।
● यदि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन काम नहीं करता तो आप UPI मोड पर वापस जाकर पेमेंट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
बता दे फिलहाल यह फीचर केवल PhonePe के लिए ही शुरू किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में NPCI और RBI इस दिशा में बड़े कदम उठाने वाले हैं जिससे डिजिटल भुगतान पहले से ज्यादा आसान सुरक्षित बन जाएगा। क्योंकि आज भारत में रोजाना डिजिटल ट्रांजेक्शन करोड़ की संख्या में होते हैं। ऐसे में UPI PIN का जोखिम हमेशा बना रहेगा। इसीलिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन इस प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बना देगा।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



