Asha Hospital
Holi 2026
in

Accident In Himachal: तेज़ रफ़्तार एचआरटीसी बस ने सेब से लदी पिकअप को मारी टक्कर! चालक ने ऐसे बचाई जान

TROWS

Accident In Himachal: उपमंडल चौपाल के नेरवा-रानवी मार्ग पर क्यारनू के पास एचआरटीसी बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सड़क से लुढ़कती हुई खाई में गिर गई।

Holi 2026 -2

Accident In Himachal: तेज़ रफ़्तार एचआरटीसी बस ने सेब से लदी पिकअप को मारी टक्कर! चालक ने ऐसे बचाई जान

हालांकि गनीमत यह रही कि गाड़ी के खाई में गिरने से पहले ही चालक चंद्रकांत शर्मा निवासी तत्तापानी तहसील करसोग जिला मंडी ने पिकअप से बाहर छलांग लगा दी जिसके चलते उसकी जान बच गई।

Indian Public School

सेब से लदी थी पिकअप
चंद्रकांत शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना नेरवा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में चालक ने बताया कि उसकी पिकअप में सेब लोड किया हुआ था और वह डौर नाला में सड़क किनारे खड़ी गाडी पर तिरपाल बांध रहा था।

Doon valley school

खड़ी पिकअप को मारी टक्कर
मगर तभी पौड़िया से वापस नेरवा जा रही लोकल रूट की तेज़ रफ़्तार एचआरटीसी बस ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। इस दौरान चालक ने पिकअप की छत से ही नीचे छलांग लगा दी।

चालक के छलांग लगाने के तुरंत बाद पिकअप भी सौ फीट गहरे नाले में गिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं बजरोठ गांव निवासी टेक सिंह शर्मा की सेब की 100 पेटी भी पूरी तरह नष्ट हो गई जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एचआरटीसी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
उधर, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते एचआरटीसी ड्राइवर मनीष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में 18 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड! माता-पिता का इकलौता बेटा था अरुण

Himachal News Alert: हिमाचल में 18 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड! माता-पिता का इकलौता बेटा था अरुण

Himachal Latest News: भारी बारिश के बाद ढही गौशाला! तीन मवेशियों की मौत

Himachal Latest News: भारी बारिश के बाद ढही गौशाला! तीन मवेशियों की मौत