in

Sirmaur News: अस्पताल के बाथरूम से मिले भ्रूण मामले में बड़ा खुलासा! यौन शोषण की शिकार निकली नाबालिग पीड़िता

TROWS

SIrmour News: जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल में बीते दिनों बाथरूम से मिले भ्रूण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, दुष्कर्म की पीडिता नाबालिग लड़की का अस्पताल के बाथरूम में गर्भपात हुआ था।

Sirmaur News: अस्पताल के बाथरूम से मिले भ्रूण मामले में बड़ा खुलासा! यौन शोषण की शिकार निकली नाबालिग पीड़िता

इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस में बयान भी दर्ज करवाए हैं। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की ने बताया कि बुधवार को अचानक ही उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके चलते वह तुरंत अस्पताल पहुंची।

यहां पर जब वह अस्पताल के बाथरूम में गई तो उसका गर्भपात हो गया। इससे वह बुरी तरह घबरा गई और भ्रूण को वहीं छोड़कर मौके से भाग गई। लेकिन जब सफाई कर्मी शौचालय में पहुंचा तो उसने वहां पर भ्रूण को देखा।

Doon valley school

इसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने जब अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो एक नाबालिग लड़की की पहचान हुई।

पूछताछ के दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसका यौन शोषण किया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। शुरुआती अनुमान के अनुसार भ्रूण करीब 4 से 5 महीने का बताया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी।

सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Crime News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 20 लाख! पीड़ित के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार

Himachal Crime News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 20 लाख! पीड़ित के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार