Himachal Crime News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 20 लाख! पीड़ित के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शातिरों ने एक युवक को अपने झांसे में लेकर उसकी लाखों रुपए की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर लिया।
Himachal Crime News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 20 लाख! पीड़ित के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार
जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो वह शिकायत लेकर तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और उचित कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पुलिस थाना घुमारवीं में हमीरपुर के गांव घुमार्थ डाकघर धंगोटा तहसील ढटवाल निवासी निशांत ठाकुर ने शिकायत दी है।
वीजा दिलाने का झांसा देकर की ठगी
बताया कि दो युवकों ने उसे विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा दिया। उसका भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों का सहारा लिया।


जब निशांत को यकीन हो गया, तो आरोपियों ने किस्तों में उससे कुल 20,41,364 रुपये ऐंठ लिए। इसके बावजूद न तो उसे वीजा दिलाया गया और न ही कोई प्रक्रिया पूरी की गई। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।
दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लिया लोन
मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने निशांत के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम पर बैंक से भारी-भरकम लोन ले लिया।

उस लोन के पैसे से आरोपियों ने अपने लिए एक महिंद्रा थार गाड़ी खरीद ली। साथ ही उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका दुरुपयोग किया। पीड़ित का आरोप है कि उससे खाली कागजों और चेक पर हस्ताक्षर करवाए गए, जिनका इस्तेमाल उसे डराने और संपत्ति पर दबाव बनाने के लिए किया गया।
उधर, पुलिस थाना घुमारवीं में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि इस पूरे घोटाले की परतें खोली जा सकें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

